गाय या भैंस खरीदने से पहले पशुपालक रखे इन कहस बातो का ध्यान ,नहीं तो हो जायेगा फायदे की जगह नुकशान

Saroj kanwar
4 Min Read

पशुपालक गाय भैंस पालने से पहले कई बातों का ध्यान रखते जिनकी वजह से उनका कई तरह नुकसान झेलना पड़ता है। आप भी गाय भैंस खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको आगे चलकर किसी प्रकार का कोई नुकसान न झेलना पड़े इसके लिए हम आपको बातें बताते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना है।

गाय हो या भैंस को खरीदने से पहले आपको उसकी नस्ल के बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके जरिए ही आपको दूध उत्पादन की क्षमता और जीवन काल का सही ज्ञान हो पाती है अगर आप सही नस्ल का चुनाव करते हैं तब आपको ऐसे में उसकी जलवायु, अनुकूलता और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी खास ध्यान देना होगा।

स्वास्थ्य की जांच

पशुगाय या भैंसआपको इसको खरीदने से पूर्व इसके स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। इसके साथ ही पशु चिकित्सक से इसके संबंध पूरी जानकारी लेनी चाहिए कि पशु किसी गंभीर बीमारी ग्रसित तो नहीं है वरना आपको नुकसान हो सकता है।

दूध देने की क्षमता

गाय भैंस की सबसे बड़ी खासियत होती है इसकी दूध देने की क्षमता। आपको पशु खरीदने से पहले इसके 6 महीने पहले के गाय दूध के देने के उत्पादन क्षमता के बारे में पता कर लेनी चाहिए। पशु की उम्र आपको पशु खरीदने से पहले उसकी उम्र पर खास ध्यान रखना होगा क्योंकि उम्र ही स्वास्थ्य के साथ उत्पादकता पर भी प्रभाव डालता है। आपको बूढ़ा पशु को खरीदने से बचना चाहिए। आपको इस बात का ध्यान रखना है की सबसे सही उम्र 3 से 6 साल होती है क्योंकि इस समय अच्छे दूध का उत्पादन देती है।

पशु की प्रजनन क्षमता

गाय या भैंस खरीदने से पहले आपको उसकी प्रजनन क्षमता के बारे में जान लेना बहुत जरूरी है इससे उत्पादन की क्षमता बहुत हद तक प्रभावित होती है। आपको इसे खरीदने से पहले पिछले एक से दो साल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया होना चाहिए। तभी आपको इस पशु को खरीदना चाहिए।

पशु की खुराक

बेसन की खुराक उसके स्वास्थ्य और उत्पादकता की सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। पशु खरीदने से पहले आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि किस प्रकार के आहार पर पशु का पालन हुआ है।

दूध की गुणवत्ता की जांच

पशु खरीदने से पहले आपको उसके दूध के गुणवत्ता की जांच के बारे में जानकारी होनी चाहिए इसको दूध की गुणवत्ता का परीक्षण करवाना बहुत जरूरी होता है। अगर दूध में फेट कंटेंट से SNF और बाकी पोषक तत्वों की सही नहीं है तो बाजार में दूध का सही मूल्य नहीं मिल पाता इसलिए आपको इसके बारे में जानकारी होना चाहिए।


विक्रेता की विश्वसनीयता


गाय भैंस को खरीदते समय आपको इस बात को सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आप जिस विक्रेता से गाय भैंस खरीद रहे हैं वह भरोसे के लायक है भी या नहीं। आपको इसके आसपास के स्थानीय किसानों या पशुपालकों से जानकारी लेनी चाहिए उसके बाद ही पशु खरीदना चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *