Bank Holiday: तीसरे शनिवार को बैंकों का रहेगा अवकाश! आरबीआई ने क्यों दी छुट्टी, जानिए

Saroj kanwar
3 Min Read

Bank Holiday: अगर आपका कोई काम बैंक (Bank) में रुका पड़ा है तो पहले छुट्टी की जानकारी होना जरूरी होता है. कई बार किसी काम से लोग बैंकों में चले जाते हैं, लेकिन अवकाश की वजह से लौटकर आना पड़ता है. इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कल का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि महीने का तीसरा शनिवार है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या तीसरे शनिवार को बैंकों का अवकाश रहेगा? वैसे तीसरे शनिवार को कोई साप्ताहिक अवकाश तो नहीं रहता है. इस बार तीसरे शनिवार को बैंकों का अवकाश रहेगा. यह छुट्टी सभी राज्यों में नहीं रहेगी. इसलिए आप जान लें कि तीसरे शनिवार को कहां बैंकों का अवकाश रहेगा।.

16 मई को कहां बंद रहेंगे बैंक

आपका बैंक में कोई काम लटका पड़ा तो पहले तो 16 मई और दिन शनिवार को क्या बैंक खुले रहेंगे? दरअसल, कल महीने का तीसरा शनिवार है।. सभी जगह तीसरे शनिवार को बैंकों में कामकाज होता है. लेकिन इस बार एक राज्य में बैंक बंद रहने वाले हैं.

शनिवार को सिक्कीम में राज्य दिवस मनाया जाना है, जिसके चलते यहां बैंकों का अवकाश रहेगा. सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुल रहेंगी. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे सभी राज्यों में बैंक सामान्य दिनों की तरह तीसरे शनिवार रोजाना की तरह कामकाज होगा.

सिक्किम राज्य दिवस के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे बैंक

16 मई को सिक्किम राज्य दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. 16 मई 1975 को सिक्किम आधिकारिक तौर पर भारत का 22वां राज्य बना था, जिससे वहां राजशाही का अंत और लोकतंत्र का आगाज हुआ था.

कल साल 2026 में सिक्किम अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मनाने जा रहा है. इस वजह से यहां बैंकों का अवकाश रहेगा. RBI ने भी सिक्किम राज्य में सभी बैंकों की ब्रांच को बैंक हॉलिडे दिया है. इसलिए सिक्किम के लोग बैंकों के चक्कर न लगाएं.

मई में आगे अभी इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक

मई महीने की 17, 24 और 31 मई को पूरे देश में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा. शनिवार 23 मई को चौथे शनिवार के चलते बैंकों का अवकाश रहने वाला है. 16 मई को सिक्कीम राज्य में राज्य दिवस के चलते बैंकों का अवकाश रहने वाला है. 26 मई को काजी नज़रुल इस्लाम जयंती पर बैंक बंद रह सकते हैं. 27-28 मई को Eid al-Adha के कारण ज्यादातर राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *