Agriculture News: किसानों के लिए खुशखबरी! सस्ते दाम पर मिलेंगे हाइब्रिड बीज, 3590 क्विंटल वितरण शुरू

Saroj kanwar
3 Min Read

DA Hike: बैंक कर्मचारियों के लिए मई–जुलाई 2026 तिमाही को लेकर अहम अपडेट सामने आई है। महंगाई भत्ता (DA) 25% से बढ़कर 25.70% हो गया है, जिससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। हालांकि DA में बढ़ोतरी सिर्फ 0.70% हुई है, लेकिन इसका असर बेसिक सैलरी से जुड़ा होने के कारण हर पे-स्केल पर दिखाई देगा और टेक-होम सैलरी बढ़ेगी। स्केल-I कर्मचारियों को हर महीने करीब ₹435 से ₹965 तक अतिरिक्त लाभ मिल सकता है, जो सालाना स्तर पर अच्छी रकम बन जाती है। अलग-अलग वेतनमान पर कितना फायदा होगा, आइए समझते हैं।

सीकर। खरीफ सीजन की बुवाई से पहले किसानों के लिए राहत देने वाली खबर आई है। अब ग्वार और मूंग के हाइब्रिड बीज किसानों को बाजार भाव से कम कीमत पर मिल सकेंगे। किसानों को सस्ते और गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान बीज निगम ने बीज विधायन केंद्र घस्सूकाबास-लक्ष्मणगढ़ में 3590 क्विंटल बीज का स्टॉक तैयार किया है। संभावना है कि मई के आखिरी सप्ताह से सरकारी दरों पर बीज वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इससे किसानों को निजी कंपनियों से महंगे दामों पर बीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पहले चरण में किसानों को ग्वार और मूंग के हाइब्रिड बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा मूंगफली के हाइब्रिड बीज की मांग भी मुख्यालय को भेजी गई है। अधिकारियों के मुताबिक खरीफ सीजन के दौरान बाजार में बीजों की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं। ऐसे में सरकारी स्तर पर कम दरों में बीज उपलब्ध होने से किसानों को सीधा फायदा मिलेगा और बाजार कीमतों पर भी नियंत्रण रहेगा।

बीज विधायन केंद्र के प्रभारी डॉ. सुरेश डोटासरा ने बताया कि अगले सप्ताह से किसानों को सरकारी दरों पर बीज मिलना शुरू हो जाएगा। निगम का उद्देश्य किसानों तक प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाला बीज उचित मूल्य पर पहुंचाना है, ताकि फसल उत्पादन बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि बाजार में मूंग और ग्वार के बीज काफी महंगे बिक रहे हैं, जबकि निगम अनुदान के साथ किसानों को कम कीमत पर बीज उपलब्ध करवा रहा है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *