AAP सरकार का दिल्ली की महिलाओ के लिए बड़ा एलान ,1000 रूपये हर महीने पाने के लिए कल से आवेदन शुरू

Saroj kanwar
4 Min Read

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले होने से पहले आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा ऐलान किया गया। ! पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने योजना इस बारे में जानकारी दी है। दरअसल दिल्ली की महिलाओं से पार्टी ने एक वादा किया था इसके तहत 12 दिसंबर को महिला सम्मान योजना योजना की घोषणा की गई है । कैबिनेट ने इस महिला सम्मान योजना की मंजूरी मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पार्टी ऑफिस में इसका ऐलान किया।

पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1000 जमा किए जाएंगे

इस महिला सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1000 जमा किए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने तो यह भीकहा है कि चुनाव के बाद महिलाओं को 1000 नहीं बल्कि 2100 रुपए दिए जाएंगे तो अगर आप भी दिल्ली की महिला है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो चलिए आप सभी को महिला सम्मान योजना के बारे में अधिक जानकारी विस्तार से।

तो अगर आप भी दिल्ली कीनिवासी है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो महिला सम्मान योजना के बारे में और अधिक जानकारी विस्तार से बताते हैं। ताकि आप इस योजना का लाभ बड़ी ही आसानी से ले सकें ।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि महिला सम्मान योजना के लिए 13 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी

महिला सम्मान योजना के बारे में जानकारी देते हुए अरविंद केजरीवाल ने बताया कि महिला सम्मान योजना के लिए 13 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली की माता और बहनों के लिए2 घोषणाएं करना चाह रहा हूं। हमने वादा किया था कि हम महिलाओं के खाते में हजार रूपये डालेंगे और कैबिनेट नीति से मंजूर कर दी है। इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और रजिस्ट्रेशन के बाद उनको खाते में पैसे आना शुरू हो जाएंगे ।

केजरीवाल ने कहा कि मैं अप्रैल से ही इसे शुरू करने वाले थे लेकिन मुझे गलत कैसे में जेल भेज दिया गया 6 7 महीने जेल में और बाहर आने के बाद इस महिला सम्मान योजना को लागू करने की कोशिश में लगा हुआ था और आज लागू हो गयी। इस महिला सम्मान योजना में सरकार का खर्चा नहीं होगा बल्कि बरकत होगी।

पात्रता मापदंड


इस महिला सम्मान योजना का लाभ उठाने के लिए महिला का दिल्ली का आधिकारिक वोटर होना जरूरी है। महिला की उम्र 18 साल से अधिक और 60 साल से कम होनी चाहिए। महिला सम्मान योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनकी सालाना आय ढाई लाख रुपये या उससे कम होगी।

जिन महिलाओं के पास चार पहिया वाहन है, वह इस महिला सम्मान योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी। महिला सम्मान योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो सरकार की पेंशन स्कीम का हिस्सा नहीं है ! महिला सरकारी कर्मचारि या इनकम टैक्स पेयर नहीं होनी चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *