आधार कार्ड हमारी पहचान का अहम् हिस्सा बना चूका है। ये न केवल एक सरकारी दस्तावेज है बल्कि इसे साथ माध्यम से हम कई महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। जैसे मोबाइल सिम लेना ,होटल बुकिंग,ट्रेन बुकिंग टिकट बुकिंग और भी कई ऐसे सेवाएं है जो जिनमे आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। इसलिए आधार कार्ड में दी गई जानकारी का सही और अद्यतन होना बेहद महत्वपूर्ण है। यदि आपने पिछले 10 वर्षों से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया तो आपके लिए यह खबर खास हो सकती है।
UIDAI ने आधार अपडेट के लिए दी नई सुविधा
भारतीय विशिष्ट पहचानप्राधिकरण ने आधार कार्ड को अपडेट करने के की एक नई सुविधा दी है जिसके तहत आप 14 जून 2025 तक फ्री में अपना आधार अपडेट करवा सकते हैं। UIDAI ने कहा कि आधार कार्ड धारक को हर 10 साल में एक बार अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहिए।हालाँकि यह अनिवार्य नहीं है लेकिन यह सलाह दी जाती है की आधार की जानकारी समय -समय पर अपडेट की जाए ताकि आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
फ्री में क्या अपडेट कर सकते हैं
आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए लिए आपको शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन यह सुविधा केवल कुछ विशेष जानकारी के अपडेट के लिए है। अपने आधार कार्ड के नंबर लिखित विवरण में फ्री में अपडेट करवा सकते हैं।
यदि आपका पता बदल गया है तो इसे आप आसानी से ऑनलाइन अपडेट करवा सकते हैं।
यदि आप अपने मोबाइल नंबर बदल लिया है तो इसी भी अपडेट किया जा सकता है।
यदि आपने अपनी ईमेल आईडी बदली तो आप इसे इसी में आधार में अपडेट करना संभव है।
इसके लिए यदि अपने अपना फोटो या बायोमैट्रिक अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर अपडेट करना होगा इसके लिए शुल्क लिया जाएगा। आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आप सीएससी सेंटर भी जा सकते हैं या फिर ऑनलाइन भी आधार अपडेट कर सकते हैं।
आधार कार्ड अपडेट करने के बाद क्या होगा?
आधार अपडेट होने के बाद ,आपको एक नया आधार कार्ड जारी किया जायेगा। जिसमे आपके द्वारा किये गए सभी अपडेट शामिल होंगे। यह कार्ड आपके पास ऑनलाइन या पोस्ट द्वारा भेजा जा सकता है। अगर आपने अपनी जानकारी सही तरीके से अपडेट किए तो प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी।
इसके साथ ही, आधार कार्ड के सही और अद्यतन जानकारी के साथ आपको सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी कोई परेशानी नहीं आएगी। आधार के सही जानकारी से न केवल आपको सरकारी सेवाओं का लाभ मिलेगा, बल्कि यह आपकी पहचान और सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।