तापमान लगातार बढ़ रहा है गर्मी हर रोज नए तेवर दिखा रही है। चिलचिलाती धुप और पसीने से हर कोई परेशान है। ऐसे में राहत की तलाश सभी को होती है। पंखा ,कूलर और AC जैसी चीजे हमें गर्मी से राहत दिलाने का काम करती ह। लेकिन एक शख्स ने कमाल कर डाला गायो और भैंसों के रहने के तबेले पंखा तो लगाते देखा होगा लेकिन इस शख्स ने अपनी भैंस के लिए AC ही लगा डाला।
तबेले में लगे AC का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है
भैंस के तबेले में लगे AC का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। manjeet malik नाम के इंस्टाग्राम यूजर के इस वीडियो को शेयर किया जो जो वायरल वीडियो देख सकते हैं एक बंद कमरे में दो भेंसे बैठी है यहां उनके लिए चारा ,लाइट और पंखा सारे इंतजाम किए गए। इतना ही नहीं छोटे से कमरे में AC भी लगी हुई है। वही एक दूसरा कमरा है जिसने भेंसे के बच्चे हैं।
वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब- बवाल मचाया हुआ है। लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ,औ भाई इतना भी ठंडा मत करो। यह जीव जंतु है इन्हे थोड़ा हवा बाहर हवा में रहने दो। एक यूजर ने भेंसो की सेहत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए लिखा ,अरे इन्हें AC में नहीं रखते इनकी सेहत खराब हो जाएगी। वही कुछ अनु यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा ,यह अंबानी की भेंसे है इतना ही अमीर होना है।