Crunchy Karela Making Tips – करेला नाम सुनते ही सभी का मुँह बन जाता है। खासकर बच्चें इस को खाने से भागते है। लेकिन आज हम इसी करेला का एक ऐसा बेहतरीन रेसिपी बतायेगे। यदि आपने इसको बनाकर एक बार खा लिया तो हर बार बनाकर खाएंगे। इतना ही नहीं इसको बच्चें और बुजुर्ग भी अपने पसंदीदा व्यंजन में से एक मान लेंगे। करेला की करवाहट की वजह से सभी इसके ना पसंद करते है।
लेकिन यदि हम आपको बोले की करेला का सब्ज़ी जल्दी और लाजवाब बनाकर तैयार होगा वो भी बिना करवाहट के तो क्या आप मानेगे? यदि नहीं तो एक बार खुद हमारे द्वारा बताए गए इस विधि को एक बार जरूर से घर में ट्राई करें और हमको कॉमनेट करके जरूर बताये। कैसा लगा आपको हमारे द्वारा बताये गए ये कुरकुरे करेला रेसिपी का स्वाद। इसको बनाना बहुत आसान है। ये झटपट बनाकर तैयार हो जायेगा। तो बिना देर किए जाने इसको बनाने की जरुरी सामग्री और आसान सी विधि यहाँ।
कुरकुरे करेला बनाने की जरुरी सामग्री
करेला- 250 ग्राम (पतले गोल स्लाइस में कटा हुआ)
बेसन -3 बड़े चम्मच
चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच (कुरकुरा बनाने के लिए)
मसाले – हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर (आधा-आधा छोटा चम्मच)
नमक – स्वादानुसार
गुड़
तेल – तलने के लिए
ऐसे बनाकर तैयार करे क्रंची कुरकुरे करेला
करेला को सबसे पहले गोल आकर में सही से काटकर 15 से 20 मिनट के लिए नमक लगाकर रख दे। ऐसा करने से करेला का जितना भी करवाहट है, वो ख़त्म हो जायेगा।अब कुछ समय बाद करेले को साफ़ पानी से धोकर सही से निचोड़ कर सूखा दे। अब इसमें बेसन, चावल का आटा और सभी सूखे मसाले को डेल।
इसपर हल्का सा पानी छिड़कें ताकि मसाला करेलों पर अच्छी तरह चिपक जाए।
अब गर्मा गर्म तेल में इसको कुरकुरा होने तक सुनेहरा फ्राई करें।
इसके ऊपर हल्का सा गुड़ भी छिड़क दे।
अब कुछ और देर हल्का फ्राई करने के बाद किसी प्लेट में निकालर रखें।
आपका गर्मागर्म क्रिस्पी करेला बनाकर तैयार हो चूका है. अब आप इसको रोटी, पूरी ,राइस के साथ सर्व करें।