16 January 2026 rashifal : सिंह वाले नई योजनाओं पर खर्च करेंगे, कुंभ वालों के लेनदेन संबंधी मामले सुलझेंगे

Saroj kanwar
5 Min Read

आज का पंचांग

तिथि संवत् : माघ, कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, शुक्रवार रात्रि

10:22 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब, तारीख 26, सूर्य उत्तरायण,

शिशिर ऋतु, 16 जनवरी। सूर्योदय कालीन नक्षत्र : मूल नक्षत्र संपूर्ण दिनरात रहेगा।

ध्रुव योग रात्रि 09:06 तक, इसके बाद व्याघात योग रहेगा। गर करण प्रातः 09:19 तक, इसके बाद वणिज करण रहेगा।

ग्रह विचार (प्रातः 05:30) : सूर्य-मकर, चंद्र-धनु,

शुक्र-मकर, शनि-मीन, मंगल-मकर, बुध-धनु, गुरु-मिथुन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।

राहुकाल : प्रातः 10:30 से 12:00 तक रहेगा।

दिशाशूल : पश्चिम दिशा – यदि जरूरी हो तो इलायची खाकर यात्रा कर सकते हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा रात्रि 10:22 से, प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि, मेरु त्रयोदशी जैन, श्री आदिनाथ निर्वाण दिवस, गंडमूल संपूर्ण दिनरात।

चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:21 से 08:40 तक चर का,

प्रातः 08:40 से 11:18 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 12:36 से 01:55 तक शुभ का, सायं 04:33 से 05:51 तक चर का चौघड़िया रहेगा।

आज विशेष : आज प्रदोषकाल में शिव मंदिर जाकर भगवान

शिव की पूजा और व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य व शांति आती है और सभी कष्ट दूर होते हैं। ध्रुव योग में दूध का दान करना शुभ फलदायी होता है। आज शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें, गरीब बच्चों को आइसक्रीम अथवा खीर खिलाएं। चिड़ियों को चावल का चुग्गा डालें तो शुक्रग्रह जनित पीड़ा दूर होती है।

मेष

शुभ अंक 2, शुभ रंग बादामी : कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापारिक मामले सुलझने से राहत महसूस करेंगे। नए काम की शुरुआत लाभदायक रहेगी। अटका धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष

शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : कामकाज में देरी से मन परेशान हो सकता है। सामूहिक कार्यों में धैर्य से फैसला लें, राहत मिलेगी। अनुभव की कमी आपके परिणाम को प्रभावित कर सकती है। आय में बढ़ोतरी संभव है।

मिथुन

शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : युवाओं को कॅरियर में बदलाव के अवसर मिलेंगे। मन में चल रही दुविधा दूर हो सकती है। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बन सकती है। नई साझेदारी लाभदायक हो सकती है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

कर्क

शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल : निजी काम को लेकर दौड़धूप बढ़ सकती है। मेहनत का पूरा लाभ मिलने के आसार हैं। कार्यशैली में मामूली बदलाव बड़ी सफलता दिला सकता है। दुविधा के कारण निर्णय नहीं ले पाएंगे।

सिंह

शुभ अंक 1, शुभ रंग भूरा : कारोबारी सौदे बड़े विस्तार में सहायक रहेंगे। नई योजनाओं की शुरुआत में कुछ मुश्किल हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता मिलेगी। नई योजनाओं पर खर्च की संभावना बनेगी।

कन्या

शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : सहकर्मी मान -सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कार्यस्थल की व्यवस्थाओं में बदलाव के आसार हैं। कामकाज में देरी से नुकसान की आशंका है। यात्रा लाभदायक हो सकती है।

तुला

शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : अपनों की मदद करनी पड़ सकती है। साझेदारी में लाभसंभव है। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझने से राहत मिलेगी। अध्ययन में आ रही बाधा दूर हो सकती है। पुराना विवाद सुलझ सकता है।

वृश्चिक

शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : लापरवाही के चलते अच्छे मौके गंवा देंगे। पारिवारिक आयोजन खुशी देंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मानसिक तनाव का स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

धनु

शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। आलोचना से रिश्ते खराब हो सकते हैं। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। पारिवारिक उत्सवों का आयोजन खुशी देगा। मित्र मिलेंगे।

मकर

शुभ अंक 4, शुभ रंग नारंगी : भावनात्मक संबंधों में नई शुरुआत संभव है। किसी से हुई कहासुनी मन को परेशान कर सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नए सौदे लाभ देंगे।

कुंभ

शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी : लेनदेन संबंधी मामले सुलझने से राहत मिलेगी। अनावश्यक टकराव के चलते कार्यस्थल पर मुश्किल हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट से मन अशांत रहेगा।

मीन

शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी : वैभव के सामान पर भारी खर्च कर सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा मुनाफा कमाना संभव है। चलते काम में रुकावट से खिन्नता बढ़ेगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *