सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, एक हफ्ते में बड़ा बदलाव

Saroj kanwar
4 Min Read

देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते एक सप्ताह के दौरान गोल्ड रेट में बड़ी तेजी दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना करीब ₹6,540 तक महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में लगभग ₹6,470 की बढ़ोतरी हुई है। 17 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,57,080 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹1,44,000 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

हालांकि शुक्रवार, 15 मई को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव ₹3,200 यानी करीब 1.93 प्रतिशत टूटकर ₹1,62,000 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। विशेषज्ञों के मुताबिक मजबूत अमेरिकी डॉलर और निवेशकों द्वारा की गई भारी मुनाफावसूली इसकी बड़ी वजह रही।

क्यों बढ़ रही हैं सोने-चांदी की कीमतें?

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम न होने और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता ने वैश्विक बाजारों की चिंता बढ़ा दी है। अगर कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होती है तो महंगाई बढ़ सकती है, जिससे निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4,548.46 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,57,080 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹1,44,000 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

मुंबई और कोलकाता

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,56,930 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,43,850 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

चेन्नई

चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,60,910 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,47,500 प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,56,930 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹1,43,850 प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,44,0001,57,080
मुंबई1,43,8501,56,930
अहमदाबाद1,43,9001,56,980
चेन्नई1,47,5001,60,910
कोलकाता1,43,8501,56,930
हैदराबाद1,43,8501,56,930
जयपुर1,44,0001,57,080
भोपाल1,43,9001,56,980
लखनऊ1,44,0001,57,080
चंडीगढ़1,44,0001,57,080

चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी वीकली बेसिस पर मजबूत तेजी बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब ₹5,000 प्रति किलो महंगी हो चुकी है। 17 मई की सुबह चांदी का भाव ₹2,80,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

हालांकि शुक्रवार, 15 मई को दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत ₹21,600 यानी 7.3 प्रतिशत गिरकर ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम रह गई थी। बता दें कि इस साल जनवरी में देश में चांदी का भाव ₹4 लाख प्रति किलो के आंकड़े को भी पार कर चुका है।

वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी की कीमत फिलहाल 78.21 डॉलर प्रति औंस के करीब बनी हुई है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *