रतलाम / पुलिस कस्टडी में दुष्कर्म के आरोपी की संदिग्ध मौत, थाने में मचा हड़कंप​​​​​​​

Saroj kanwar
2 Min Read

रतलाम,16 अप्रैल(इ खबर टुडे)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ नामली थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक पर उसकी अपनी ही 16 वर्षीय बेटी ने दुष्कर्म जैसा गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले में युवक से पूछताछ करने थाने लाई थी, तभी थाना परिसर में गुरुवार सुबह उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई।

​वरिष्ठ अधिकारी और FSL टीम मौके पर
​कस्टडी में मौत की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी सक्रिय हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए​एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल,​ एसडीओपी किशोर पाटनवाला, ​एसडीओपी अजय सारवान, ​एफ़एसएल अधिकारी अतुल मित्तल सहित टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस प्रशासन इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।

​पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार
​पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

कस्टडी में मौत होने के कारण इस मामले में न्यायिक जांच (Judicial Inquiry) भी की जा सकती है। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *