मधुमक्खी के काटने पर क्या करें तुरंत? जानिए सही प्राथमिक उपचार, नहीं तो बढ़ सकती है समस्या

Saroj kanwar
4 Min Read

Madhumakhi Ke Katne Par Kya Karna Chaiye: गर्मयों और बारिश के मौसम में मधुमक्खियों का दिखना बेहद आम होता है. बता दें कि हर साल 20 मई को वर्ल्ड बी डे मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हमारे पारिस्थितिकी तंत्र और खाद्य सुरक्षा के लिए मधुमक्खियों और दूसरे परागणकों के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. बता दें कि मधुमक्खियां केवल शहद ही नहीं बनातीं, बल्कि प्रकृति और हमारे जीवन में उनकी भूमिका बेहद अहम है. लेकिन जब मधुमक्खी काट लेती है तो ये सब भूलकर उस पर गुस्सा बहुत आती है.

कई बार बगीचे, खेत, छत या बाहर घूमते समय मधुमक्खी अचानक से काट लेती है. मधुमक्खी के काटने पर लोग घबरा जाते हैं और तुरंत ही वो घरेलू उपाय करने लग जाते हैं, जिससे उन्हें आराम मिले. जिस वजह से कई बार उस जगह पर दर्द और सूजन बढ़ सकती है. इसलिए जरूरी है कि मधुमक्खी के काटने पर सही समय पर सही उपचार किया जाए.

दरअसल जब मधुमक्खी किसी को काटती है तो उसका एक छोटा सा डंक स्किन पर रह सकता है. इसी डंक से जहर शरीर में जाता है, जिस वजह से दर्द, जलन होना, लालपन और सूजन होने लगती है. कुछ लोगों में इसका असर कम होता है तो वहीं जिन लोगों को एलर्जी होती है उनके लिए ये खतरनाक भी हो सकता है.

मधुमक्खी के काटने पर सबसे पहले क्या करें?
मधुमक्खी के काटने पर सबसे पहले उस जगह को ध्यान से देखें. अगर आपको डंक दिखाई दे रहा है तो उसे नाखून या किसी पतली चीज की मदद से धीरे-धीरे बाहर निकाल लें. ध्यान रखें कि आपको उस जगह को दबाना नहीं है, क्योंकि ऐसा करने से जहर और अंदर जा सकता है.

आपके लिए और..
गर्मियों में तंदूर बन जाती है छत? नौतपा से पहले अपनाएं ये आसान ट्रिक, बिना AC के भी ठंडा रहेगा घर
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! मात्र 10 रुपए में घर पर होगा पेडीक्योर, ये रहा देसी जुगाड़!
दिल्ली की सबसे सस्ती सब्जी मंडी! शाम 6 बजे के बाद आधे हो जाते हैं दाम! जानें कब जाएं, क्या लें और क्या न लें
डंक निकालने के बाद इस जगह को अच्छी तरह से साफ पानी और साबुन से धो लें. ऐसा करने से इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है. फिर उस जगह पर बर्फ को कपड़े में लपेटकर 10 से 15 मिनट सिकाई करें. ऐसा करने से सूजन और दर्द कम करने में मदद मिलती है.

क्या ना करें
बता दें कि कई लोग मधुमक्खी के काटने पर तुरंत मिट्टी, टूथपेस्ट या पेट्रोल और खटट्टी चीज लगा लेते हैं, लेकिन डॉक्टर की बिना सलाह लिए ऐसे उपाय करना सही नहीं माना जाता है. अगर काटने वाली जगह पर खुजली ज्यादा हो रही है तो डॉक्टर की सलाह से एंटी-एलर्जी दवा ली जा सकती है.

कब हो जाए सतर्क?
अगर मधुमक्खी काटने के बाद आपको सांस लेने में दिक्कत, चेहरे या गले में सूजन, चक्कर, उल्टी या तेज बेचैनी होने लगे तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें. ये एलर्जिक रिएक्शन के संकेत हो सकते हैं. ऐसी हालत में तुरंत अस्पताल जाना जरूरी है.

कैसे करें बचाव?
अगर आपके आसपास मधुमक्खी मंडराए तो कभी भी घबराहट में आकर हाथ-पैर न चलाएं. बल्कि अपनी जगह पर बिल्कुल शांत खड़े हो जाएं, ऐसा करने से डंक मारने का खतरा कम हो जाता है.

Keep the same meaning, but change the wording and sentence structure.
Make it engaging, informative, and natural for human readers

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *