बजरंग नगर में दोस्त ने दोस्त को मारी कैची, पुलिस मौके पर पहुंची 

Saroj kanwar
1 Min Read

रतलाम, 15 जनवरी (इ खबर टुडे)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत सालाखेड़ी चौकी में दोस्त ने दोस्त को कैंची मारकर घायल कर दिया। घायल को परिजन जिला चिकित्सालय लेकर आए, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सालाखेड़ी चौकी अंतर्गत बजरंग नगर में दो दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त दाऊद पिता मुन्ना उर्फ़ गुलाम रसूल ने दूसरे दोस्त अरबाज़ पिता शहजाद पर कैची से वार कर दिया। जिससे युवक को शरीर में कहीं घाव हो गए। 

घायल युवक को परिजन तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घायल के जांघ, पेट, गर्दन और चेहरे पर कैची से वार किए है। सूचना मिलते ही सालाखेड़ी चौकी प्रभारी जगदीश यादव मौके पर पहुंच गए। फिलहाल आरोपी मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *