प्रतीक यादव की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट जानकर रह जाएंगे हैरान

Saroj kanwar
3 Min Read

Prateek Yadav Postmortem Report: सपा संस्थापक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के अचानक सुबह निधन की खबर ने सभी को झकझोरकर रख दिया. किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि मुलायम सिंह यादव का इतना स्वस्थ बेटा भले कैसे दुनिया से विदा हो सकता है. लेकिन अब बस उसकी यादें ही रह चुकी हैं.

प्रतीक यादव का अब उनके आवास पर शव रखा है, जहां यादव कुनबे सहित तमाम वीआईपी व समर्थक अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. असम दौरे पर गईं उनकी पत्नी व बीजेपी नेता अपर्णा यादव भी अपने घर पहुंच गई. दूसरी तरफ पोस्ट मार्टम रिपोर्ट भी जारी कर दी गई है, जिसमें उनकी मौत की चौंकाने वाली वजह सामने आई है. पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में क्या कुछ सामने आया, इसे विस्तार से जान सकते हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव की मौत का बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, खून का थक्का जमा हुआ था. शरीर के निचले हिस्से और ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया. फिर लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डिएक अरेस्ट से जान चली गई. विसरा रिपोर्ट के बाद बाकी चीजें भी स्पष्ट हो जाएंगी.

पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में दावा किया गया कि फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने की वजह से दिल और सांस लेने की प्रक्रिया अचानक बंद हो गई, जिससे मौत हुई. डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए दिल और फेफड़ों से जुड़े कुछ नमूनों को अपने पास सुरक्षित रखा है. वहीं, शरीर के कुछ अंगों (विसरा) को भी रासायनिक जांच के लिए संरक्षित कर पुलिस को सौंप दिया गया है.

अखिलेश यादव हो गए भावुक

अपने छोटे भाई प्रतीक यादव की मौत की खबर सुनकर अखिलेश यादव सहित पूरे सैफई परिवार को गहरा सदमा लगा. अखिलेश यादवतुरंत पोस्टमार्टमम ऑफिस पहुंचकर अपने भाई की पार्थिक देह के दर्शन किए. इसके बाद अखिलेश यादव भाई को याद कर भावुक हो गए.

उन्होंने कहा कि प्रतीक अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद सजग रहते थे और अपना अधिकांश समय कारोबार से जुड़े कामों में लगाते थे. उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले उनकी प्रतीक से मुलाकात हुई थी. उस दौरान उन्होंने प्रतीक को अपने कामकाज पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा कि प्रतीक जिम्मेदार स्वभाव के थे और अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाते थे.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *