गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में बाजार कमजोर रुख के साथ खुला। उस समय Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर सोना करीब ₹1,59,651 प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग ₹2,72,391 प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।
पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का बंद भाव ₹2,74,265 प्रति किलोग्राम रहा था। इसके बाद कीमतों में हल्की तेजी भी देखने को मिली और GoodReturns के मुताबिक चांदी बढ़कर लगभग ₹2,80,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।
वहीं Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार बुधवार शाम बाजार बंद होने तक चांदी का भाव ₹2,67,302 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था। इसी बीच 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव अपने उच्चतम स्तर ₹4,20,048 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था।
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा उतार-चढ़ाव को देखते हुए चांदी में निवेश करने से पहले ताजा रेट्स की जांच जरूर करनी चाहिए।
प्रमुख शहरों में चांदी के भाव
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, मेरठ, अयोध्या और कानपुर
- 10 ग्राम: ₹2,800
- 100 ग्राम: ₹28,000
- 1 किलोग्राम: ₹2,80,000
चेन्नई
- 10 ग्राम: ₹2,850
- 100 ग्राम: ₹28,500
- 1 किलोग्राम: ₹2,85,000