रतलाम,16अप्रैल(इ खबर टुडे)। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी, बड़बड़ रोड की छात्रा काजल भाटी ने अपनी मेधा का परिचय देतेहुए शानदार सफलता हासिल की है।
काजल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल के पिता सुरेन्द्र सिंह भाटी ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। काजल की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों का मार्गदर्शन मुख्य आधार रहा है।