नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले भारतीय टीम की तैयारियों का आगाज गुरुवार को कुछ अड़चनों के साथ हुई क्योंकि टीम को अभ्यास के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाएं अपेक्षित स्तर की नहीं मिलीं। टीम मैनेजमेंट अभ्यास के लिए तैयार की गई पिचों में से एक पर गेंदबाज के पीछे साइटस्क्रीन नहीं होने से नाराज दिखा। इसके कारण बल्लेबाजों को गेंद को देखने में कठिनाई हो रही थी।
सुविधाओं को लेकर परेशानी
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘अभ्यास सुविधाओं को लेकर कुछ समस्याएं थीं, जिन्हें भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ ने तुरंत आयरलैंड क्रिकेट के अधिकारियों के संज्ञान में लाया।’ भारतीय टीम के संचालन प्रबंधक ने मेजबान अधिकारियों से चर्चा की जिसके बाद व्यवस्था में सुधार किया गया और अभ्यास सत्र सुचारु रूप से आगे बढ़ सका।
वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें थीं
इन शुरुआती परेशानियों के बाद पूरा ध्यान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर केंद्रित हो गया। सीनियर भारतीय टीम के साथ अपने पहले नेट सत्र में उतरे इस खिलाड़ी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। बाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यवंशी ने नेट सत्र में पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से चर्चा में आए इस युवा खिलाड़ी ने लंबे अभ्यास सत्र के दौरान आकर्षक ड्राइव और अपने आक्रामक शॉट्स का प्रदर्शन किया।
नवभारत टाइम्स
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी का चयन, दादी की खुशी का ठिकाना नहीं
इतना खुशी कभी नहीं था जितना खुशी है, दूसरी बात
लोड किया गया: 41.35%चलाएँ
वर्तमान समय 0:01
/
अवधि 0:43Playback Speedगुणवत्ता संबंधी सेटिंगउपशीर्षकपूर्णस्क्रीनअनम्यूट करें
0
सूर्यवंशी को देखने के लिए उमड़ी भीड़
आमतौर पर क्रिकेट को लेकर ज्यादा हलचल न देखने वाले बेलफास्ट में सूर्यवंशी की मौजूदगी ने खास उत्साह पैदा कर दिया है। भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उन्हें देखने के लिए पहुंच रहे हैं और जहां भी भारतीय टीम जा रही है, वहां यह युवा खिलाड़ी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रवासी भारतीयों में विशेष उत्साह देखने को मिला और कई फैंस सूर्यवंशी के साथ तस्वीरें खिंचवाने तथा ऑटोग्राफ लेने के लिए उत्सुक नजर आए।
रोमी भिंडर भी थे मौजूद
वैभव सूर्यवंशी को लेकर यह उत्साह केवल खिलाड़ी तक सीमित नहीं रहा। कई फैंस रोमी भिंडर के साथ भी सेल्फी लेते दिखे, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने सूर्यवंशी का गार्जियन नियुक्त किया है। भिंडर को सूर्यवंशी के माता-पिता के साथ भारतीय टीम के होटल में प्रवेश करते देखा गया। आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने सूर्यवंशी के तेजी से उभरते करियर के दौरान उन्हें मार्गदर्शक की भूमिका सौंपी थी और वह तब से युवा बल्लेबाज के साथ जुड़े हुए हैं।
बेलफास्ट के सुहावने मौसम में अभ्यास सत्र के आगे बढ़ने के साथ सूर्यवंशी लगातार चर्चा के केंद्र में बने रहे। वह फैंस के उत्साह के बावजूद वह पूरी तरह सहज और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आए।