शाम को इस समय होता है माता लक्ष्मी का घर में आगमन ,रखे इन बातो का ख्याल ,माता करेगी घर में स्थायी रूप से निवास

Saroj kanwar
3 Min Read

देवी लक्ष्मी को धन संपत्ति की देवी माना जाता है। शास्त्रों में देवी लक्ष्मी के घर में पधारने का समय का वर्णन मिलता है। मान्यता है की देवी उसी घर में निवास करती है जहां साफ सफाई का ध्यान रखा जाता है और उनकी पूजा अर्चना पूरी विधि विधान से की जाती है। यहां जानते हैं देवी लक्ष्मी के घर पधारने का समय और उनके घर में वास करने के लिए क्या करना चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ,धन की देवी लक्ष्मी संध्या के समय पधारती है। वही यही वह समय जब भाग्य घर के दरवाजे पर दस्तक देता है। इस समय शाम के 7:00 से 9:00 बजे तक बीच का होता है। इसी कारण हिंदू धर्म में संध्या के समय द्वार पर दिए जलाने जैसी परंपराओं का पालन किया जाता है। संध्या के समय झाड़ू लगाना भी वर्जित माना गया है ।

द्वार खुला रखे

संध्या के समय घर के द्वारा को खुला रखना चाहिए। मान्यता है की घर द्वार बंद रखने पर देवी लक्ष्मी लौट जाती है। इस समय घर के मंदिर और मुख्य द्वार पर दिया जलाकर लक्ष्मी देवी की स्वागत को तैयार रहना चाहिए।

साफ सफाई जरूरी


धन की देवी लक्ष्मी को वहीं रहना पसंद है जहां साफ सफाई रहती है।शाम होने के पहले झाड़ू लगाकर घर को व्यवस्थित कर लेना चाहिए।

देवी लक्ष्मी के वास के लिए रखे इन बातों का ख्याल

घर के ईशान कोण को वास्तु शास्त्र के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यह देवी देवताओं के वास करने का स्थान होता है। घर में रसोई और पूजा घर इसी दिशा में बनाये यहां साफ़ सफाई का ध्यान रखे। यहां कोई भी फालतू चीज नहीं रखनी चाहिए। घर का ईशान कोण को साफ सुथरा हो तो माता लक्ष्मी भगवान कुबेर कृपा बनी रहती है घर में वास करती है। सुख समृद्धि आती है। सफाई के दौरान घर की पूर्व दिशा की अच्छी तरह से साफ सफाई करनी चाहिए। इस दिशा में सूर्य के प्रकाश के साथ-साथ पॉजिटिविटी भी घर में प्रवेश करती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *