महिंद्रा स्कॉर्पिओ को पछाड़ ये गाडी बनगयी इस साल की नम्बर 1 गाड़ी ,यहां देखे अब तक TOP 7 सीटर गाड़ियों की लिस्ट

Saroj kanwar
2 Min Read

भारतीय बाजार में 7 सीटर गाड़ियों की मांग हमेशा बनी रहती है। फरवरी 2025 में भी यह ट्रेंड जारी रहा। इस सेगमेंट में बीते महीने मारुति सुजुकी अर्टिगा का दबदबादेखने को मिला। ऑनलाइन इसकी बिक्री में थोड़ी गिरावट आई है। वही सेवन सीटर कर सेगमेंट में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की मजबूत पकड़ है लेकिन महिंद्रा की स्कॉर्पियो और बोलेरो की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है । इन सब के बीच महिंद्रा xuv700 की बिक्री में बीते फरवरी से 14% की बढ़ोतरी देखी गई है।
मारुति सुजुकी xl6 और टाटा सफारी और बिक्री के भी गिरावट आई है। यहां जानते हैं बीते फरवरी को टॉप 7 सीटर गाड़ियों के बारे में।

मारुति सुजुकी अर्टिगा

मारुति सुजुकी की एमपीवी अर्टिगा ने बीते फरवरी बेस्ट सेलिंग 7 सीटर पैसेंजर कार रही है और ए महिंद्रा स्कार्पियो को भी पछाड़ दिया है। हालाँकि इसकी बिक्री में थोड़ी गिरावट आई है। फरवरी 2025 में अर्टिगा की 14,868 यूनिट बिकी जो की फरवरी 2024 की 15,519 यूनिट केमुकाबले 4 फीसदी कम थी।

महिंद्र स्कॉर्पियो

महिंद्र स्कॉर्पियो बीते फरवरी में बेस्ट सेलिंग 7 सीटर कारों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रही और इसकी13,618 यूनिट बिकी। यह संख्या पिछले साल फरवरी में बेची गई 15,051 यूनिट के मुकाबले 10% की गिरावट के साथ है।

महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा बोलेरो की बिक्री में भी गिरावट देखी गई है फरवरी 2025 में इस कंपैक्ट 7 सीटर कार की 8,690 यूनिट्स बिकी जो फरवरी 2024 में बेची गई 10,113 यूनिट्स से 14 फीसदी कम है।

टोयोटा इनोवा

टोयोटा इनोवा सीरीज में इनोवा हाईक्रोस और इनोवा क्रिस्टा की बीते फरवरी में बिक्री स्थिर रही इनकी कुल 8,449 यूनिट बिकी जो फरवरी 2024 में बेची गई8,481 यूनिट के लगभग समान है।

किआ कैरेन्स

किआ कैरेन्स ने भी बीते महीने पॉजिटिव ग्रोथ दिखाई। केरेंस बिक्री सालाना तौर पर बीते फरवरी में 10 फीसदी बढ़कर 5,318 यूनिट हो गयी जजबकि फरवरी 2024 में इसकी 4,832 यूनिट बिकी थीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *