प्राण प्रतिष्ठा के लिए सबसे पहले राम लला के दर्शन के लिए खुल गए राम मंदिर के कपाट

Saroj kanwar
2 Min Read

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या पुरी तरह से सज कर तैयार हो गई है। पूरी अयोध्या को फूल और लाइटों से सजाया गया है तो फिर 12 :29 बजे होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले सोमवार सुबह 6 बजे के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इसके बाद मंदिर की पूजा की अब आगे के अनुष्ठान को भी शुरू कर दिया गया।

राम लला के लिए खास वस्त्र को तैयार किया गया

आज प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रभु राम लला के लिए खास वस्त्र को तैयार किया गया। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 12 :5 से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा केके मुख्य यजमान होंगे। प्रधानमंत्री राम लला को काजल भी लगाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को 121 वैदिक पुजारी द्वारा संपन्न कराया जाएगा। पल का साक्षी बनने के लिए राम मंदिर के परागण में करीब 10000 लोग मौजूद होंगे।

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर दर्शन के लिए खुल जाएगा

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर दर्शन के लिए खुल जाएगा। लेकिन आज आम भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद अगले दिन यानी 23 जनवरी से आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। ट्रस्ट के मुताबिक ,22 जनवरी को हम श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था नहीं है। अगले दिन से कपाट उनके लिए खुलेंगे। अयोध्या में राम मंदिर सुबह 7:00 से दोपहर की 11:30 बजे तक और इसके बाद 2:00 बजे से 7:00 बजे तक आम श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुला रहेगा। दोपहर में करीब ढाई घंटे बाद विश्राम के लिए मंदिर बंद रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *