क्या सर्दी में दही नहीं खाना चाहिए ,यहां जाने क्या इसके लिए वैज्ञानिको का तर्क

Saroj kanwar
4 Min Read

दही की तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेद में इसे ठंडा मानकर सर्दी में कम खाने की सलाह दी जाती है। इसके बावजूद सर्दी में दही खाने को लेकर कई तरह के कन्फ्यूजन लोगों के दिमाग में रहते हैं। सबसे पहले तो यह जानना चाहिए कि दही हमारे लिए भी बहुत पौष्टि खाद्य पदार्थ है। दही में लेक्टोबैसिलस बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को बहुत मदद करते हैं। इस बैक्टीरिया को प्रोबायोटिक माना जाता है यानि यह हमारा दोस्त है , इसकी मदद से पाचन की पूरी प्रक्रिया आसान हो जाती है। इसलिए विज्ञान कहता है कि सर्दी के मौसम में दही को पूरी तरह से थाली से गायब नहीं करना चाहिए ।

कुछ मामलों में दही खाने की मनाही होती है

हां लेकिन कुछ मामलों में दही खाने की मनाही होती है। अपोलो अस्पतालबेंगलुरु में चीफ क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. प्रियंका रोहतगी ने बताया कि ,दूध में जब लेक्टोबेसिलस बैक्टीरिया को डाला जाता है तो यह बैक्टीरिया दूध को फोर्मेटेड कर देते हैं। इससे दही में कई तरह की अच्छी चीजे शामिल हो जाती है। इसमें असंख्य गुड बैक्टीरिया की संख्या होती है जो न सिर्फ पाचन तंत्र बल्कि ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। दही में कैल्शियम ,प्रोटीन के साथ विटामिन बी 12 पोटेशियम और मैग्नीशियम आदि पाया जाता है।

100 ग्राम दही में 3.5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है

100 ग्राम दही में 3.5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा कई अन्य तरह की पोषक तत्व इसमें मौजूद होते हैं। सबसे बड़ी बात यह है की दही उत्तम क्वालिटी वाला प्रोबायोटिक है। डॉक्टर ने बताया कि मेडिकल साइंस में दही और सर्दी को लेकर कोई खास चर्चा नहीं है। लेकिन कुछ मामलों में दही को खाने से मना किया जाता है। अगर आपको पहले से सांसों से संबंधित बीमारियां हैं। सर्दी -खांसी है तो दही की सीमित मात्रा में सेवन करें। इसकी ज्यादा सेवन करने से नुकसान हो सकता है। लेकिन जो लोग हेल्दी सांसों से संबंधित बीमारियां नहीं होने सर्दी हो या गर्मी दही खाने से फायदा ही होता है । नुकसान नहीं।

दूसरी और यदि आप रात में दही का सेवन करते हैं तो इससे म्यूकस बनने के आशंका ज्यादा रहती है। हालाँकि यह सबको हो जरूरी नहीं है इसलिए दही का सेवन लंच के समय करना ज्यादा बेहतर होता है। डॉक्टर प्रियंका ने बताया कि ,उन्हें लगता है की दही से नुकसान हो रहा है तो उन्हें दही में हींग का छौंक लगाकर खाना चाहिए।

दही के फायदे

डॉ प्रियंका ने बताया कि ,इन सबके अलावा दही के फायदे है। दही प्रोबायोटिक का बेहतरीन स्रोत है इसमें बहुत ज्यादा गुड बैक्टीरिया होता है जो गट हेल्थ को बेहतर बनाता है। इसलिए वेट लॉस के लिए डॉक्टर दही खाने की सलाह देते है दही से भी हड्डियों को भी मजबूत किया जा सकता है। दही का नियमित सेवन चेहरे पर ग्लो भी ला सकता है। दही स्किन को जमा रखने में बहुत फायदेमंद है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *