शोएब मलिक की बहनों ने खोली अपने भाई की पोल , बोली सानिया शोएब की इस हरकत की वजह से हो गयी थी परेशान

Saroj kanwar
2 Min Read

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पूर्व पति शोएब मलिक द्वारा पाकिस्तान में निकाह किया जाने की खबर से दोनों ही देश में सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। शोएब मलिक ने शनिवार को पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के साथ निकाह कर तस्वीरें शेयर की। इसके बाद सानिया की तरफ से जवाब सामने आया की दोनों कुछ महीने पहले ही तलाक ले चुके हैं।

सानिया से राहे अलग करने के बाद शोएब तीसरी शादी की

सानिया से राहे अलग करने के बाद शोएब तीसरी शादी की। अभी इस मामले में पाकिस्तान मीडिया की तरफ से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पाक मीडिया का कहना है कि सानिया अपने पति के आशिकी मिजाज से परेशान थी। शोएब और सानिया का ‘इजहान’ नाम का एक बेटा है जो पिछले साल अक्टूबर में 5 साल का हो गया। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा बीते करीब 2 सालों में कहीं भी एक साथ नहीं देखे गए हैं। साल 2022 और 2023 में सोशल मीडिया पर सानिया द्वारा किए गए पोस्ट से साफ पता चलता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा था।

कई बार तो कर इस तरह की खबरें आई थी दोनों जल्दी तलाक ले सकते हैं। हालांकि इसे लेकर कपल की तरफ से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया था। तलाक के बाद शोएब की तीसरी शादी को देखते हुएपाक मीडिया संस्‍थान द पाकिस्‍तान डेली सूत्रों के हवाले की एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शोएब मलिक की परिवार का कोई भी सदस्य तलाकशुदा अभिनेत्री सना जावेद के उनके निकाह में शामिल नहीं हुआ। मलिक की बहनों ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ उनके तलाक पर गंभीर चिंता व्यक्त की। ऐसा दावा किया जा रहा है कि सानिया मिर्जाशोएब मलिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से थक गई थी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *