फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। क्योंकि इस महीने में लोग वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह लोग बहुत लकी होते हैं जिनको उनके प्यार मिलता है । हालाँकि हर किसी की किस्मत ऐसी हो जरूरी नहीं है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्हें प्यार तो हुआ लेकिन उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई ,उनका दिल टूटा तो उन्होंने कभी भी शादी नहीं की।
आशा पारेख
आशा पारेख अपने जमाने की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक 81 साल की हो गई। लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। एक्ट्रेस ने अपनी बायोग्राफी आशा पारेख: द हिट गर्ल’ ने बताया कि वह एक मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नासिर हुसैन से प्यार करती थी। मगर उन्होंने उनसे शादी नहीं की। क्योंकि नासिर पहले से शादीशुदा थी और वह किसी का घर तोड़कर अपना घर नहीं बसाना चाहती थी।
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन आज बॉलीवुड के फेमस एक्ट्रेस में से एक है। सुष्मिता 48 साल की होने की बावजूद भी अभी तक शादी नहीं की है। उनका नाम वसीम अकरम ,अनिल कुंबले ,ललित मोदी समेत कई लोगों से जुड़ चुका है। हालांकि मिस यूनिवर्स ने दो बेटियों को गोद ले रखा है और फिलहाल उनका नाम रोमन शॉल के साथ जोड़ा जा रहा है।
तब्बू
तब्बू फातिमा हाश्मी 52 साल की हो गयी है। लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। तब्बू ने एक समय में नागार्जुन को10 साल तक डेट किया। लेकिन पहले से शादीशुदा होने के नात तब्बू ने नागार्जुन से रिश्ता तोड़ लिया लेकिन दोनों में से किसी ने इस रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। इतना ही नहीं तब्बू का नाम सनी कपूर के साथ भी जुड़ा था इसका खुलासा खुद संजय कपूर ने खुद किया था लेकिन ये रिश्ता ज्यादा तक नहीं चला।
उनका नाम बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर साजिद नाडियावाला के साथ जुड़ा दोनों ने खुद समय तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन फिर दोनों के रास्ते अलग हो गए।
नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी के अभी तक शादी नहीं हुई है। वो 44 साल की हो चुकी है और सिंगल ही रह रही है। नरगिस ने साल 2011 में रॉकस्टार से डेब्यू किया था और एक समय था जब नरगिस का नाम उदय चोपड़ा के साथ लिया जाता था।