मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रमुख योजना शुरू की है जिनमे लाड़ली बहन योजना इनमे प्रमुख स्थान रखती है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं की आवास की सुरक्षा प्रदान करने के लिए नई पहल की गई है। कच्चे मकान में रहने वाली महिलाओं को पक्के मकान का लाभ देना उनके जीवन स्तर को सुधारना है।
सरकार ने पत्र महिलाओं की पहचान के लिए एक विस्तृत प्रक्रिया अपनायी है
इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने पत्र महिलाओं की पहचान के लिए एक विस्तृत प्रक्रिया अपनायी है यह योजना उन महिलाओं के लिए है जिन्होंने पहले से ही लाडली बहन योजना में पंजीकरण करवाया है और अब तक के मकान पाने के लिए पात्र पाई गई है इस योजना के तहत दो चरणों में महिलाओं की आवेदन एकत्रित किए गए है। इन चरणों में पूरे राज्य से 5 लाख से अधिक महिलाओं को पात्र पाया गया। इन महिलाओं की सूची जारी कर दी की ताकि यह सुनिश्चित हो सके केवल भी महिलाएं जो योजना की शर्तों को पूरा करती है इस सुविधा का लाभ प्राप्त करें।
महिलाकी पात्रता सूची जिला और पंचायत पंचायत स्तर पर बनाई गई है। महिलाएं अपने जिले और ग्राम पंचायत की लिस्ट में जाकर अपना नाम चेक कर सकती है यह कदम सुनिश्चित करता है कि किसी भी अपात्र महिला को इस योजना का लाभ न मिले और योग्य उम्मीदवारों को ही मकान की सुविधा दी जाए।
योजना की मुख्य विशेषताएं
लाडली बहना आवास योजना में मध्य प्रदेश के सभी जिलों की महिलाओं को पात्रता के आधार पर शामिल किया गया है। यह सुनिश्चित करता है कि योजना का लाभ राज्य के हर कोने तक पहुंचे।
महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए ₹1,30,000 तक की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि चार किस्तों में सीधे महिलाओं के खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
योजना के तहत महिलाओं को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रखी गई है।
महिलाओं के खातों में पहली किस्त के रूप में ₹25,000 जनवरी 2025 तक जमा की जाएगी। इसके बाद मकान निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस योजना की पूरा जानकारी के लिए इसकी वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।