हरियाणा में आंगनबाड़ी केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों के सेंकडो पद खाली पड़े है।यह स्थति महिला और बाल विकास विभाग के लिए एक बड़ी चुनौतीबन गयी है। आंगनवाड़ी वर्करों ,हेल्परों और सुपरवाइजरके हजारों पद खाली होने से केन्द्रो का संचालन प्रभावित हो रहा है। इस मुद्दे को विधानसभा में कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने उठाया और सरकार ने इन पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की है।
सरकार ने सदन में दी जानकारी
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने विधानसभा में बताया कि राज्य में इस समय आंगनबाड़ी वर्कों को 25,962 स्वीकृत पद है जिनमे से 23,413 पर भरे हुए है जबकि 2,549 पद अभी भी रिक्त हैं वहीँ आंगनवाड़ी हेल्परों के 25,450 पद मंजूर है। लेकिन इनमें से 21,011 पदों पर ही नियुक्ति हुई जबकि 4439 पद खाली है। इसके आलावा सुपरवाइजर के 1,016 पदों से 898 पद भरे गए हैं जबकि 118 पद खाली है।
केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार होगी भर्ती
राज्य सरकार केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ,आंगनवाड़ी ,वर्कर ,हेल्पर सुपरवाइजर की भर्ती के लिए तैयार कर रही है । मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि इस साल के अंत तक सभी रिक्त पदों को भरने की योजना बना रही है। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सुपरवाइजर की पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग भेजी जा चुकी है।
आंगनवाड़ी केंद्रों में कर्मचारियों की कमी से सेवाओं पर असर
हरियाणा में आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं प्रदान करते हैं। लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण सेवाओं पर बुरा असर पड़ता है। कई केन्द्रो में स्थापना होने से बच्चों और महिलाओं को पोषण आहार नहीं मिल पा रहा है। वहीं कई जगह पर समय पर टीकाकरण जैसी सुविधाएं बाधित हो रही है।
सोनीपत में सबसे ज्यादा रिक्त पद
हरियाणा में सबसे ज्यादा रिक्त पद सोनीपत जिले में हैं। यहां आंगनवाड़ी वर्करों के 225 और हेल्परों के 360 पद खाली हैं। इसके बाद सिरसा, झज्जर, जींद, रोहतक और फतेहाबाद जिलों में भी बड़ी संख्या में पद खाली हैं।
कर्मचारियों की कमी के कारण परेशान हो रहे है लाभार्थी
आंगनबाड़ी केन्द्रो की सेवाएं खासतौर पर गरीब और कमजोर तबके के लोगों में बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन जब इन केंद्रों में पर्याप्त कर्मचारी नहीं होते तो यह सेवाएं प्रभावित होती है। कई जगह पर गर्भवती महिलाओं छोटे बच्चों का पोषण और समय पर नहीं मिल रहे हैं । महिला बाल विकास मंत्री ने सदन में भरोसा दिलाया है कि बहुत जल्द सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा नियमावली तैयार होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और इस साल के अंत सभी पदों पर भर्ती पूरी कर ली जाएगी। सुपरवाइजर की भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन को पत्र भेज चुका है जिससे भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगेबढ़ सके।