KKR Vs GT: प्लेऑफ का टिकट पक्का करने उतरेगी गुजरात टाइटंस, क्या होंगे बदलाव? जानें संभावित टीम

Saroj kanwar
3 Min Read

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (INDIAN PREMIER LEAGUE) का 60वां मैच आज खेला जाएगा. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगे, जो काफी रोमांचकारी होने की उम्मीद है. अगर यह मैच गुजरात टाइटंस (GT) जीत जाती है तो उसका प्लेऑफ का टिकट पक्का हो जाएगा. इसलिए गुजरात टाइटंस (GT) एड़ी से चोटी तक जोर लगाती नजर आएगी.

दूसरी ओर केकेआर (KKR) को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना जरूरी होगा. दोनों टीमें अपनी लड़ाई आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर खूब पैसा बहाती नज़र आएंगी. दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी रहेगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है. इससे जरूरी बातें नीचे आर्टिकल में जान सकते हैं.

कितने बजे शुरू होगा मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला शाम 7.30 बजे से ईडन गार्डन कोलकाता स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले में भी टॉस काफी किरदार निभा सकता है. दोनों ही टीमों के कप्तानी की नजरें हर हाल में टॉस जीतने पर होगी.

दोनों टीमों के लिए यह मैच महत्वपूर्ण

गुजरात टाइटंस का इस सीजन में यह 13वां मैच होगा. उसने अभी तक 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जिनमें 4 हार भी मिली हैं. गुजरात 16 अंक और +0.551 की नेट रन रेट के साथ टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर चल रही है. अगर उसे आज जीत मिली तो पहले नंबर पर आ जाएगी.

केकेआर ने 11 में से 4 जीते और 6 हारे हैं. एक पॉइंट उन्हें मैच रद्द होने के कारण मिला था. KKR अब बचे हुए तीनों मैच जीतकर भी 15 अंकों तक ही पहुंचेगी, ऐसे में आज हारी तो कोलकाता का प्लेऑफ में जाने का मौका खत्म हो जाएगा.

स्टेडियम का आईपीएल रिकॉर्ड कैसा

ईडन गार्डन स्टेडियम में आईपीएल के कुल 104 मैच खेले गए हैं. इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 43 बार और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को 59 बार जीत मिली है. मतलब साफ है कि यहां ओस एक बड़ा फैक्टर साबित होती है. लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को थोड़ा लाभ भी मिलता है. यहां सबसे बड़ा स्कोर 262 का है, जो 2024 में पंजाब किंग्स ने कोलकाता के खिलाफ खड़ा किया था. व्यक्तिगत पारी 112 रन की है, जो 2022 में रजत पाटीदार ने खेली थी.

केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा.

गुजरात की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अर्शद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *