बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी करने से पहले कई एक्ट्रेस को डेट कर चुके है। रणबीर का नाम आए दिन किसी न किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ता ही रहता था। मगर एक टाइम है जब करिश्मा कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस को कपूर खानदान की बहू बनाना चाहती थी। करिश्मा कपूर ने कई बार कोशिश की लेकिन किस्मत को कुछ ही मंजूर था और आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहु बनी।
सोनम और रणबीर ने फिल्म सांवरिया में साथ में डेब्यू किया था
करिश्मा कपूर जिस एक्ट्रेस को अपनी भाभी बनाना चाहती थी वह कोई और नहीं बल्कि सोनम कपूर है। सोनम और रणबीर ने फिल्म सांवरिया में साथ में डेब्यू किया था। सोनम कपूर की रणबीर कपूर कजिन करिश्मा कपूर और करीना से काफी अच्छी रिश्ते है। रिपोर्ट्स की माने तो सांवरिया के टाइम पर रणवीर और सोनम ने एक दूसरे को डेट पर किया। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चला।
सोनम ने खुद एक शो में करिश्मा कपूर के उन्हें भाभी बनाने की बात पर खुलासा किया था। सोनम कपूर एक बार करीना कपूर के साथ करन जौहर के कॉफी विद करण में आयी थी। करीना उस समय पहली बार प्रेग्नेंट थी। करण से पूछा क्या आपने कभी करीना की भाभी बनने के बारे में सोचा। इसके जवाब में सोनम ने कहा ,मुझे लगता है कि करिश्मा लगातार ऐसा चाहती रही है लेकिन मैं औररणबीर अच्छे दोस्त हैं।
सोनम और रणबीर दोनों की शादी हो चुकी और दोनों ही पेरेंट्स बन चुके है। सोनम कपूर ने बिजनेसमैन अनंदा आहूजा से शादी की और उनका एक बेटा वायु भी है रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी की और उनकी क्यूट सी बेटी राहा है रणबीर और आलिया ने हाल ही में सेकंड वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी।