आरसीबी के खिलाफ मैच में धोनी ने आखिरी ओवर में यश दयाल के खिलाफ पहली गेंद पर 110 मी छक्का लगाकर खलबली मचा दी थी । इस छक्के से सीएसके के लिए उम्मीद बंधी। लेकिन धोनी के द्वारा मारा गया छक्का इतना लंबा था की गेंद मैदान की छत पर जाकर गिरी। इसमें फिर गेंद को बदलना पड़ा। अब नहीं गेंद को फिर से छक्का लगाने की कोशिश में धोनी आउट हों गए। इसके बाद से मैच पलट गया।
प्रशंसकों से अपना आखिरी आईपीएल खेलने का वादा भी पूरा नहीं कर सके
मैच के बाद सीएसके के अधिकारी टाइम्स आफ इंडिया से बात की और उस मौके लेकर कहा , गेंद खो गई थी उसे बदलना पड़ा। दयाल को सुखी गेंद मिली और अचानक धोनी के लिए हिट करना मुश्किल हो गया। धोनी का ओवर का दूसरा महत्वपूर्ण छक्का नहीं लगा सके और अपने प्रशंसकों से अपना आखिरी आईपीएल खेलने का वादा भी पूरा नहीं कर सके।
क्या धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल लिया है
बता दे की फैंस के मन में ये कयास भी लगा रहे थे की क्या धोनी ने बतौर खिलाडी अपना आखिरी आईपीएल मैच लिया है। दरअसल जब मैच खत्म हो तो धोनी आरसीबी खिलाड़ियों से मिले बिना ही ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए थे। यही नहीं धोनी अगली सुबह अपने घर रांची भी पहुंच गए थे। ऐसे में सब के मन में एक सवाल था कि की क्या धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल लिया है।
,धोनी ने सीएसके में किसी को नहीं बताया कि वह छोड़ रहे हैं
इसको लेकर भी टीम के सूत्र ने बताया ,धोनी ने सीएसके में किसी को नहीं बताया कि वह छोड़ रहे हैं। उन्होंने मैनेजमेंट में कहा है कि ,वह अंतिम फैसला लेने से कुछ पहले कुछ महीने इंतजार करेंगे। धोनी अचानक फैसला लेने के लिए जाने जाते हैं। दरअसल जब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान अचानक किया था।
आईपीएल 2025 में आने में 1 साल है
आईपीएल 2025 में आने में 1 साल है। इस दौरान धोनी कुछ भी कर सकते हैं। वही सीएसके मैनेजमेंट को उम्मीद है कि धोनी चेपॉक में अपना आखिरी मैच खेलने का वादा निभाएंगे। दरअसल धोनी की बल्लेबाजी , विकेट कीपिंग और फिटनेस शानदार है वे आगे भी खेल सकते हैं । उन्होंने शनिवार को भी 200 के करीब की स्ट्राइक रेट से 25 रन बनाए थे जो की रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे से बेहतर था।