Indian Cricket Team: टी-20 का कौन होगा अगला कप्तान? दिग्गज ने खुलकर बता दिया नाम

Saroj kanwar
3 Min Read

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का अगला टी-20 कप्तान कौन होगा, इसे लेकर चर्चाओं का बाजार अभी से गर्म है. मौजूदा कप्तान सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को हटाए जाने पर विचार किया जा रहा है. उन्हें हटाने पर विचार करने की वजह खराब प्रदर्शन है, और नहीं. सवाल उठ रहा है कि नए टी-20 कप्तान के रूप में किसे चुना जाएगा.

वैसे श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का नाम पहले पायदान पर आ रहा है, लेकिन क्या उन्हें यह काम सौंपा जाएगा? संजू सैमसन मजबूत दावेदार नज़र आ रहे हैं. इस बीच क्रिकेटर रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में संजू सैमसन को कप्तान बनाए जाने की पैरवी की है. उन्होंने क्या कुछ कहा, नीचे आर्टिकल में जान सकते हैं.

आईपीएल में कप्तानी कर चुके संजू सैमसन

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री के मुताबिक, संजू सैमसन में काबिलियत तो शुरुआत सेथी. लेकिन बीते कुछ साल में वह शानदार फॉर्म में है. आने वाले कुछ दिनों में वह शानदार फॉर्म है.

रवि शास्त्री का मानना है कि संजू सैमसन में काबिलियत तो शुरुआत से थी, लेकिन पिछले कुछ समय से वह शानदार फॉर्म हैं और आने वाले 2-3 सालों में वह और भी शानदार खेल दिखाएंगे. शास्त्री उन्हें टी20 में कप्तानी के लिए मजबूत दावेदार समझते हैं, क्योंकि वह सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं.

जानिए रवि शास्त्री क्या बोले

आईसीसी रिव्यू में संजना गणेशन से बात करते हुए हुए शास्त्री ने बताया कि आगामी टी-20 कप तक भारत शायद नए कप्तान की तलाश में हो, ये इस बात पर भी निर्भर करता नजर आएगा. सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन कैसा रहता. लेकिन संजू सैमसन ने खुद को कप्तानी के लिए मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया है.

वह राजस्थान रॉयल्स की भी कमान संभालने का काम कर चुके हैं. इसके आगे उन्होंने कहा कि टीम में संजू की जगह पक्की है. वह बैटिंग ऑर्डर में सबसे ऊपर आते हैं और बेहद आक्रामक बल्लेबाज हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह तो बस शुरुआत है और अगले 2-3 सालों में आप संजू से और भी बहुत कुछ देखने वाले हैं.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *