हिंदू धर्म विशेष महत्व रखने वाला नवरात्रि के पर्व की शुरुआत 3 अक्टूबर 20 24 को कलश स्थापना के साथ होगी। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा को पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी। शरदीय नवरात्रि स्थापना से पहले झारखंड में किसानों की सौगात में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के 1 पॉइंट 70 लाख से अधिक किसानों को 400 करोड़ रुपए का कृषि ऋण माफ किया है।
कृषि ऋण माफी योजना 2024 के तहत राशि का स्थानांतरण डीबीटी के माध्यम से किया गया
गुरुवार 26 सितंबर को राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में कृषि एवं पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कृषि ऋण माफी योजना 2024 के तहत राशि का स्थानांतरण डीबीटी के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ,राज्य सरकार हर समय किसानों के साथ है उनकी आर्थिक मजबूती राज्य सरकार का लक्ष्य और इसी दिशा में यह कदम उठाया गया है।
ऋण अदायगी राशि को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीबीटी के जरिए हस्तांतरित किया
राज्य के लाभुक किसान कृषि ऋण माफी योजना में अपना नाम चेक कर सकते हैं कि उनका कर्ज माफ हुआ है या नहीं। किसान आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध आवेदन की स्थिति खोजें विकल्प के माध्यम से चेक कर सकते हैं और ऋण माफी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के 1 लाख 76 हजार 977 किसानों को बड़ी राहत दी है। ध्रुवा की प्रभात तारा मैदान में झारखंड कृषि ऋण माफी योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस योजना में सीएम ने 400 करोड़ से अधिक की कृषि राशि हस्तांरित की है करोड़ 66 लाख रुपए की ऋण अदायगी राशि को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीबीटी के जरिए हस्तांतरित किया।
किसानों का करीब 400 करोड़ रुपए का कृषि ऋण माफ हो रहा है
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि , रांची में आज ऋण माफी जुटान नहीं है, बल्कि किसानों के समाज का महा जुटान है। आज किसानो की ऋण माफ़ी के लिए हम सब एकत्रिकट किये है। उन्होंने कहा, मौसम की मार किसानों को लगातार दो से तीन वर्ष से हो रही थी। अगर किसान मौसम की मार खाता है, तो उसे कमर सीधा करने में समय लगता है, इसलिए हमने, अन्नदाताओं के कर्ज को चुकाने की चिंता से मुक्ति दिलाने वाली कृषि ऋण माफी योजना में 38 लाख पंजीकृत किसानों का 2 लाख तक के कृषि ऋण को माफ करने का फैसला लिया है, जिसके तहत किसानों का करीब 400 करोड़ रुपए का कृषि ऋण माफ हो रहा है।