लहसुन के बिना भारतीय खानपान अधूरा माना जाता है। इसके इस्तेमाल आप भी कई चीजों में करते हैं। लेकिन आज हम आपको इसकी चाय बनाना सिखाएंगे ,जी हां लहसुन की चाय को सुबह की शुरुआत करने से कई फायदे हैं। जिनके बारे में शायद ही आप सोच सकते हैं। बता दे की चाय विटामिन सी ,विटामिन के ,नियासिन और थायसिन से भरपूर होते हैं। यह बिना देर किए जान लीजिए इसे बनाने का तरीका और सेहत को मिलने वाले कुछ खास फायदे।
लहसुन चाय बनाने के लिए सामग्री
लहसुन दो
शहद -एक चम्मच
निम्बू का रस -आधा चम्मच
पानी -दो कप
चाय बनाने की विधि
लहसुन की चाय बनाने के लिए आपको सबसे पहले लहसुन लेकर छील लेना है। इसके बाद इसके टुकड़े में काट ले। पानी में उबाल ले। जब पानी घटकर आधा रह जाए गैस को बंद कर दे। उबले हुए 5 मिनट से ज्यादा हो जाए तो गैस ऑफ कर दे। अब इसे थोड़ा ठंडा कर ले। इसमें नींबू का रस और शहद मिला दे बस तैयार आपके लहसुन की चाय। सुबह खाली पेट ये चाय पी सकते हैं।
सेहत के लिए फायदेमंद
हार्ट के लिए फायदेमंद
हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए लहसून की चाय काफी बढ़िया रहती है। इससे आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दे सुबह सवेरे इसका सेवन करने सेशरीर में बेड कोलेस्ट्रोल का लेवल भी काम होता है।
शरीर को डिटॉक्स करें
शरीर को डिटॉक्सिफाई करना है तो भी यह चाय आपको जरूर पीनी चाहिए। इसके सेवन से किडनी और लीवर साफ होता है। वही बदलते मौसम के साथ होने वाले इन्फेक्शन से बचाने में भी चाय काफी फायदेमंद है।
मजबूत बनेगा पाचन तंत्र
डाइजेशन या पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिहाज से लहसून चाय काफी फायदेमंद है। आपको बता दे इसके सेवन से अपने दिन की शुरुआत हो तो एनर्जेटिक बना सकते है लहसुन एंटी फिंगर और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। ऐसे मेंइस चाय से बेहतर डाइजेशन होता है।