10 मार्च 2024 रविवार को फाल्गुन अमावस्या है। फाल्गुन अमावस्या पर श्राद्ध कर्म ,पितृतर्पण ,और दान पुण्य करने का खास महत्व है। यहां जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या के दिन कौन से कार्य शुभ होते हैं।
फाल्गुन अमावस्या तिथि
9 मार्च 2024 को 18 :19 :59 से अमावस्या शुरू हो रही है
और 10 मार्च 2024 को 14:32:12 पर अमावस्या समाप्त हो रही है।
शाम के समय घर ईशान कोण को में गाय के घी का दीपक जलाएं
धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शाम के समय घर ईशान कोण को में गाय के घी का दीपक जलाएं। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें साथ ही दिए में थोड़ी सी केसर भी डाल दे । ये मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का आसान उपाय है।
कोई भी बेरोजगार व्यक्ति अगर फाल्गुन अमावस्या उपाय करें तो निश्चित रूप से रोजगार प्राप्त होगा। उसके लिए एक नींबू को साफ करके सुबह से ही अपने घर के मंदिर में रख दें। फिर रात के समय से सात बार बेरोजगार व्यक्ति के सर से उतार ले और चार बराबर भागों में काट ले । फिर एक चौराहे पर जाकर चार दिशाओं में इसको फेंक दे और पीछे मुड़कर ना देखें। निश्चित ही इस उपाय से बेरोजगार व्यक्ति को लाभ होने की संभावना है।
हर अमावस्या पर पितरों की तर्पण का भी विशेष महत्व है इस दिन नदी , जलाशय या कुंड नदी में स्नान और स्नान करें और सूर्य देव को अध्र्य देने के बाद पितरों का तर्पण करें। पितरों की आत्मा की शांति के लिए उपवास करें। किसी व्यक्ति को दान दक्षिणा दें।
अमावस्या शनि देव का दिन भी माना जाता है इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने करना जरूरी है। अमावस्या के लिए शनि मंदिर में नीले पुष्प अर्पित करें। काले तिल ,साबुत उड़द ,कड़वा तेल , काजल और काला कपड़ा अर्पित करें।
धार्मिक मान्यता के अनुसार ,फाल्गुन में आवश्यक नदियों में देवी देवताओं का निवास होता ह। इस दिन गंगा ,यमुना और सरस्वती में स्नान का विशेष महत्व है। यदि फाल्गुन में अमावस्या सोमवार के दिन हो तो इस दिन महाकुंभ स्नान का योग भी बनता है जो अनंतफलदाई होता है।