आजकल लोग नौकरी से ज्यादा लोग खेती में कमाई कर रहे है। लेकिन कुछ लोगों आज ऐसा लगता है खेती में साल भर कमाई नहीं की जा सकती। लेकिन आपको बता दे लेकिन आपको बता दे कि कई ऐसे किसान है जो कि साल भर, हर दिन खेती से कमाई कर रहे हैं। जिसे आज हम आपको नवीन कुमार जी की कहानी बताने जा रहे है जो की दौसा के रहने वाले हैं। यह खेती से साल भर कमाई करते हैं जिसमें कई प्रकार की फसल की खेती करते हैं। पशुपालन भी करते और कम निवेश में खेती करते है इसके बारे में इन्होंने जानकारी दी है तो चलिए आज हम एक फसल की जानकारी आपको देते हैं जिससे यह महीने के 50000 कमाते हैं।
चंदलिया की खेती के बारे में बात कर रहे
दरअसल हम चंदलिया की खेती के बारे में बात कर रहे है जिसे भाजी भी कहते हैं। यही देसी भाजी है जिसे सेहत के लिए फायदेमंद स्वाद में जबरदस्त है यह जैविक विधि से खेती करते हैं। जिसकी वजह से उनको बढ़िया कीमत मिलती है। बताते हैं 25 से 30 दिनों के भीतर उनकी फसल तैयार हो जाती है। बहुत ज्यादा सर्दी जब रहती है उसके अलावा साल के हर महीने एक खेती से कमाई कर लेते है। 45 किलो के आसपास मंडी में इस भाजी की कीमत मिल जाती है । भाजी की कीमत मिल जाती है जिसमें बता दे कि महीने में 8 से ₹10000 का खर्च बैठता है। बाकी रुपए ₹40000 में शुद्ध मुनाफा बचता है।
चलिए आपको बताते हैं कि इसकी खेती कैसे करते हैं।
खेती हो या व्यवस्या जितनी आप खुद मेहनत करेंगे उतना आगे जाएंगे। ऐसे नवीन जी खेती के साथ पशुपालन भी करते है। vah करीब 6 गायों का पालन कर रहे हैं जिससे निकलने वाले गोबर-गोमूत्र खेती में इस्तेमाल करते हैं। यह बताते हैं कि गोबर की खाद को तैयार कर लेते हैं। कीटनाशक भी यह खुद ही तैयार करते हैं। खेतों के किनारे यह पशुओं के लिए नेपियर घास भी उगाते है। सब्जी की बुवाई के लिए खुद बीज भी तैयार कर लेते है। यानि कि ज्यादा काम खुद से करते है इससे खर्चा कम आता है।वह कहते हैं धीरे-धीरे वह जैविक खेती की तरफ बढ़ रहे हैं। इस भाजी के अलावा वह पालक, मिर्ची, आलू, फूलगोभी जैसी कई सब्जियों की खेती करते हैं। इस तरह अगर आप किसान भाई भी चाहे तो कम समय में सब्जियों की खेती करके मुनाफा कमा सकते हैं।