Gold Price Today: सोने के दाम में फिर गिरावट, 10 शहरों में यहां मिल रहा सबसे सस्ता गोल्ड

Saroj kanwar
5 Min Read

Gold Rate Today in India: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर नरमी देखने को मिली है। जियो-पॉलिटिकल तनाव के बावजूद गोल्ड की कीमत लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है। वहीं, इंडस्ट्रियल डिमांड में सुस्ती का असर चांदी की कीमतों पर भी नजर आया है।

सोने की कीमतों पर नजर डालें तो एक दिन तक भाव स्थिर रहने के बाद इसमें लगातार दो दिनों तक गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान 10 ग्राम 24 कैरेट सोना कुल ₹390 सस्ता, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹360 नीचे आया है। इससे पहले 9 अगस्त की स्थिरता से पहले लगातार चार कारोबारी दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹8,350 और 22 कैरेट सोने में ₹7,650 की जोरदार तेजी आई थी।

दिल्ली में आज कितना सस्ता हुआ सोना?

आज राजधानी दिल्ली में भी सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली। यहां 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों तरह के 10 ग्राम सोने के भाव में ₹10 की कमी आई है।

अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है। ऐसे में खरीदारी से पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर जांच लेना बेहतर है।

देश के 10 बड़े शहरों में Gold Price Today

नीचे 10 प्रमुख शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव दिए गए हैं:

शहर24 कैरेट गोल्ड22 कैरेट गोल्ड18 कैरेट गोल्ड
दिल्ली₹1,52,110₹1,39,440₹1,14,120
मुंबई₹1,51,960₹1,39,290₹1,13,970
कोलकाता₹1,51,960₹1,39,290₹1,13,970
चेन्नई₹1,52,170₹1,39,490₹1,17,640
बेंगलुरू₹1,51,960₹1,39,290₹1,13,970
हैदराबाद₹1,51,960₹1,39,290₹1,13,970
लखनऊ₹1,52,110₹1,39,440₹1,14,120
पटना₹1,52,010₹1,39,340₹1,14,020
जयपुर₹1,52,110₹1,39,440₹1,14,120
अहमदाबाद₹1,52,010₹1,39,340₹1,14,020

तीन दिन स्थिर रहने के बाद चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी आज नरमी देखने को मिली है। लगातार तीन दिनों तक भाव स्थिर रहने के बाद अब एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हो गई है।

दिल्ली में आज 1 किलो चांदी का रेट ₹2,44,900 है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, चेन्नई में इसका भाव ₹2,49,900 प्रति किलो है। इस तरह चारों प्रमुख महानगरों में चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है।

एक्सपर्ट्स को आगे भी तेजी की उम्मीद

सोने और चांदी की आगे की दिशा को लेकर बाजार विशेषज्ञों की नजर कई महत्वपूर्ण ग्लोबल संकेतकों पर है।

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के ईबीजी कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर के अनुसार, शॉर्ट टर्म में सोने और चांदी की कीमतों में दोबारा मजबूती देखने को मिल सकती है। उनका अनुमान है कि 10 ग्राम सोना ₹1.57 लाख और 1 किलो चांदी ₹2.80 लाख के स्तर तक पहुंच सकती है।

वहीं, एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च एनालिस्ट एवं वाइस प्रेसिडेंट जतिन त्रिवेदी का कहना है कि सोने की हालिया तेजी को कई अंतरराष्ट्रीय कारकों से समर्थन मिला है। इनमें अमेरिकी लेबर मार्केट के कमजोर आंकड़े, डॉलर में नरमी और फेडरल रिजर्व की अपेक्षाकृत नरम मौद्रिक नीति की उम्मीद प्रमुख हैं।

अब निवेशकों की निगाहें इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों, डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमतों और वेस्ट एशिया में जारी घटनाक्रम पर रहेंगी। इन सभी कारकों का असर आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सोने के ऊपर बताए गए रेट बाजार की कीमतों को दर्शाते हैं। ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज, GST और अन्य शुल्क जुड़ने के कारण अंतिम भुगतान इससे अलग हो सकता है। इसलिए आभूषण खरीदने से पहले दुकानदार से प्रति ग्राम रेट और सभी अतिरिक्त चार्ज की पूरी जानकारी जरूर लें।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *