Gold Price Today: सोना ₹2,156 हुआ सस्ता, चांदी 3 दिन में ₹22,000 टूटी

Saroj kanwar
3 Min Read

Gold Price Down: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। 25 जून को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने-चांदी के भाव में रोजाना बदलाव हो रहा है, लेकिन मौजूदा गिरावट खरीदारों के लिए अच्छा मौका मानी जा रही है।

24 कैरेट सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना आज 2,156 रुपये सस्ता होकर 1,40,022 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले इसका भाव 1,42,178 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

23 कैरेट सोने का भाव
995 शुद्धता वाला 23 कैरेट सोना 2,148 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

22 कैरेट सोने का भाव
916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,975 रुपये घटकर 1,28,260 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

18 कैरेट सोने का भाव
750 शुद्धता वाला 18 कैरेट सोना 1,617 रुपये सस्ता होकर 1,05,017 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

14 कैरेट सोने का भाव
585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने की कीमत 1,261 रुपये घटकर 81,913 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

चांदी का ताजा भाव

चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज 1 किलो चांदी 6,550 रुपये सस्ती होकर 2,15,485 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले 3 दिनों में चांदी करीब 22,000 रुपये तक सस्ती हो चुकी है।

जून में कितनी सस्ती हुई सोना-चांदी?

IBJA के आंकड़ों के मुताबिक, जून महीने में अब तक:

  • सोना करीब 16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।
  • चांदी करीब 48,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर चुकी है।

2026 में कितनी सस्ती हुई कीमतें?

इस साल की शुरुआत में सोने और चांदी दोनों में तेज उछाल देखने को मिला था।

  • 31 दिसंबर 2025 को सोने का भाव करीब 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 29 जनवरी 2026 को बढ़कर 1.76 लाख रुपये तक पहुंच गया। इसके बाद से सोना करीब 36,000 रुपये तक सस्ता हो चुका है।
  • वहीं, 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 2.30 लाख रुपये प्रति किलो था, जो 29 जनवरी 2026 को बढ़कर 3.86 लाख रुपये प्रति किलो हो गया। इसके बाद से चांदी की कीमत में करीब 1.70 लाख रुपये की गिरावट आ चुकी है।

नोट: IBJA द्वारा जारी सोने और चांदी के भाव में GST शामिल नहीं होता। आभूषण खरीदते समय सोने की कीमत पर 3% GST और मेकिंग चार्ज अलग से जोड़े जाते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अंतिम कीमत की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *