शेयर बाजार 3 दिन रहेगा बंद! जानें NSE-BSE में कारोबार कब होगा शुरू

Saroj kanwar
3 Min Read

Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। इस सप्ताह शेयर बाजार लगातार तीन दिनों तक बंद रहेगा। शुक्रवार, 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर देश के दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग नहीं होगी।

शुक्रवार की छुट्टी के बाद शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण इस बार बाजार लगातार तीन दिन बंद रहेगा। ऐसे में अब नियमित कारोबार सोमवार, 29 जून से दोबारा शुरू होगा। इससे पहले मई महीने में बकरीद के अवसर पर भी शेयर बाजार में अवकाश रहा था। लगभग एक महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी मार्केट हॉलीडे है।

2026 में कुल 16 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

स्टॉक एक्सचेंज के वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार इस साल कुल 16 ट्रेडिंग हॉलीडे निर्धारित किए गए हैं। इनमें से अब तक 9 छुट्टियां पूरी हो चुकी हैं। मुहर्रम के बाद भी इस साल अलग-अलग त्योहारों के कारण बाजार 6 और दिनों तक बंद रहेगा।

अच्छी बात यह है कि जुलाई और अगस्त में शेयर बाजार के लिए कोई निर्धारित अवकाश नहीं है। अगली छुट्टी सीधे सितंबर में पड़ेगी।

क्या आज MCX पर ट्रेडिंग होगी?

कमोडिटी मार्केट के निवेशकों के लिए राहत की बात है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पूरे दिन बंद नहीं रहेगा। सुबह का ट्रेडिंग सेशन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा, जबकि शाम 5 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक का ट्रेडिंग सेशन सामान्य रूप से संचालित होगा। यानी कमोडिटी ट्रेडर्स शाम के सत्र में कारोबार जारी रख सकेंगे।

2026 में शेयर बाजार की बची हुई छुट्टियां

मुहर्रम के बाद शेयर बाजार निम्नलिखित तारीखों पर बंद रहेगा—

  • 14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी
  • 2 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती
  • 20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा
  • 10 नवंबर (मंगलवार): दिवाली-बलिप्रतिपदा
  • 24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस

इन त्योहारों पर अलग से नहीं मिलेगी छुट्टी

इस वर्ष कई प्रमुख त्योहार सप्ताहांत (शनिवार या रविवार) को पड़ रहे हैं, इसलिए उनके लिए शेयर बाजार में अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है। इनमें महाशिवरात्रि (15 फरवरी), ईद-उल-फितर (21 मार्च), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और दिवाली लक्ष्मी पूजा (8 नवंबर) शामिल हैं।

यदि आप शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करते हैं, तो इन छुट्टियों की जानकारी पहले से रखना जरूरी है ताकि आप अपनी निवेश रणनीति और ट्रेडिंग प्लान उसी अनुसार तैयार कर सकें।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *