नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 20% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह घोषणा राज्य का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने सोमवार को की।
नई दर लागू होने के बाद राज्य कर्मचारियों का कुल DA बढ़कर 38% हो जाएगा। सरकार के अनुसार यह बढ़ोतरी 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी।
छात्राओं के लिए बड़ी स्कॉलरशिप योजना
बजट में राज्य सरकार ने छात्राओं के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा की है। सरकारी और सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों की छात्राओं को 50,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी, जिससे शिक्षा को बढ़ावा देने की कोशिश की जाएगी।
1 लाख पदों पर होगी भर्ती
सरकार ने रोजगार को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर लगभग 1 लाख नई भर्तियां की जाएंगी। इनमें से 33% पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगे।
इसके अलावा राज्य पुलिस बल में 20,000 नए पदों को भरने की भी घोषणा की गई है।