LPG Cylinder Rate Today: आज कितना महंगा हो गया गैस सिलेंडर? शहर-वार चेक करें रेट

Saroj kanwar
3 Min Read

LPG Cylinder Rate Today on May 29: मिडिल ईस्ट (Middle East) में एक बार फिर से तनाव बढ़ता दिख रहा है, जहां स्थिति नाजुक बनने की उम्मीद लग रही है. अब इस तनाव का असर महंगाई के रूप में आम लोगों की जेब तक पड़ने लगा है. कमर्शियल सिलेंडर के दाम पहले ही महंगे हो चुके हैं. पेट्रोल-डीजल तो रिकॉर्ड स्तर की तरफ बढ़ रहे हैं.

अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों (gas cylinder price) पर भी संकट मंडरा रहा है. कयास लग रहे हैं कि जल्द ही भारतीय गैस कंपनियां घरेलू सिलेंडर के दाम में इजाफा कर सकती हैं, जिससे आम नागरिकों की जेब का बजट बिगड़ना तय है. शुक्रवार तड़के सुबह घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ. गैस सिलेंडर की खरीदारी करने से पहले आप शहर-वार कीमतों को चेक कर सकते हैं.

इन महानगरों में चेक करें गैस सिलेंडर की कीमत
देश की राजधानी नई दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913.0 रुपये तक में मिल रहा है. जबकि यहां कमर्शियल सिलेंडर का भाव 3071.5 रुपये तक ट्रेंड करता नजर आ रहा है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में
मुंबई रसोई गैस सिलेंडर का भाव 912.5 रुपये तक ट्रेंड करता दिख रहा है. यहां कमर्शियल सिलेंडर का प्राइस 3024.0 रुपये तक देखने को मिल रहा है.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 939.0 रुपये, जबकि कमर्शियल सिलेंडर का प्राइस कुल 3202.5 रुपये तक में दर्ज किया जा रहा है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में घरेलू सिलेंडर का प्राइस 928.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर का भाव 3237.0 रुपये तक में दर्ज किया जा रहा है.

यहां भी चेक करें रसोई गैस सिलेंडर का रेट
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 915.5 रुपये, जबकि कमर्शियल सिलेंडर का भाव 3152.0 रुपये तक दर्ज किया जा रहा है. गुजरात के महानगर अहमदाबाद में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 920.0 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर का भाव 3091.0 रुपये तक में दर्ज किया जा रहा है.’अमृतसर में रसोई गैस सिलेंडर का रेट 954.0 रुपये तक में दर्ज किया जा रहा है. जबकि कमर्शियल सिलेंडर का प्राइस 3178.0 रुपये तक ट्रेंड करता नजर आ रहा है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घरेलू सिलेंडर का प्राइस 918.5 रुपये, जबकि कमर्शियल सिलेंडर का भाव 3077.0 रुपये तक में ट्रेंड करता दिख रहा है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *