Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोना अपने पिछले स्तर पर कायम रहा, जबकि चांदी के दाम भी स्थिर बने हुए हैं। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के लिए राहत की खबर है कि फिलहाल कीमतों में न तो तेजी आई है और न ही गिरावट।
दिल्ली, मुंबई, जयपुर, रायपुर और बिलासपुर समेत कई शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹97,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोना करीब ₹89,000 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत भी लगभग ₹1.10 लाख प्रति किलो के स्तर पर स्थिर बनी हुई है।
जानिए प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट:
- 24 कैरेट सोना – ₹96,900 से ₹97,200 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना – ₹88,800 से ₹89,100 प्रति 10 ग्राम
- चांदी – ₹1,09,000 से ₹1,10,000 प्रति किलो
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता और डॉलर इंडेक्स में सीमित उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतें फिलहाल संतुलित बनी हुई हैं। आने वाले दिनों में अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक संकेतों के आधार पर कीमतों में हलचल देखने को मिल सकती है।