White House के बाहर ताबड़तोड़ 25 राउंड फायरिंग, मुठभेड़ में हमलावर ढेर

Saroj kanwar
2 Min Read

America Update: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में उस समय हड़कंप मच गया जब व्हाइट हाउस के नजदीक एक युवक ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने रिवॉल्वर से करीब 25 राउंड गोलियां चलाईं। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump भी व्हाइट हाउस परिसर में मौजूद थे, जिससे सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस गोलीबारी में किसी आम नागरिक या सुरक्षाकर्मी की जान नहीं गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर तैनात यूनाइटेड सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध हमलावर को घायल कर दिया। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि व्हाइट हाउस के बाहर लगातार कई गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जांच में जुटी एजेंसियां

फायरिंग करने वाले युवक के पीछे किसी संगठन या साजिश का हाथ है या नहीं, इसकी जांच फिलहाल जारी है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।

इस मामले पर Kash Patel ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि एफबीआई की टीम मौके पर मौजूद है और सीक्रेट सर्विस के साथ मिलकर जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच से जुड़ी नई जानकारी समय-समय पर सार्वजनिक की जाएगी।

हमलावर की हुई पहचान

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नेसिर बेस्ट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खुद को यीशु मसीह मानता था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने व्हाइट हाउस के चेकपॉइंट के पास फायरिंग की कोशिश की, लेकिन सीक्रेट सर्विस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हमले को नाकाम कर दिया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *