Gold Price Today: इस सप्ताह सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कुल मिलाकर दाम एक सीमित दायरे में ही बने रहे। 19 मई, मंगलवार को गोल्ड रेट में तेजी दर्ज की गई थी, जबकि बुधवार और गुरुवार को कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। ऐसे में अगर आप शादी, त्योहार या किसी खास अवसर के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अलग-अलग ज्वेलरी ब्रांड्स के ताजा रेट जान लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
देश के बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स जैसे तनिष्क, कल्याण ज्वेलर्स, जॉयअलुक्कास और मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने आज 22 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी किए हैं। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज सोने का क्या भाव चल रहा है।
तनिष्क में आज का गोल्ड रेट
तनिष्क के अनुसार, नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 14,665 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,46,650 रुपये है।
कल्याण ज्वेलर्स का ताजा रेट
कल्याण ज्वेलर्स के स्टोर्स पर 22 कैरेट सोना आज 14,580 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है। वहीं 10 ग्राम सोने का भाव 1,45,800 रुपये तय किया गया है।
जॉयअलुक्कास में क्या है कीमत?
जॉयअलुक्कास में भी 22 कैरेट गोल्ड की कीमत कल्याण ज्वेलर्स के बराबर ही है। यहां 1 ग्राम सोने का रेट 14,580 रुपये और 10 ग्राम का भाव 1,45,800 रुपये है।
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का भाव
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के स्टोर्स पर भी आज 22 कैरेट सोना 14,580 रुपये प्रति ग्राम की दर से मिल रहा है। वहीं 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,45,800 रुपये दर्ज की गई है।
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का हाल
दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 600 रुपये टूटकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को यही कीमत 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी लगातार 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर स्थिर बनी हुई है। बता दें कि दिल्ली का सर्राफा बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है।