DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को फिर मिलेगा बड़ा तोहफा, जुलाई में बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

Saroj kanwar
2 Min Read

DA Hike 2026: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance-DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएंगी।

इस फैसले का फायदा करीब 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। सरकार के अनुसार इस बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर सालाना लगभग 6,791 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में DA की समीक्षा करती है। महंगाई दर और AICPI-IW इंडेक्स के आधार पर DA तय किया जाता है ताकि कर्मचारियों की सैलरी पर बढ़ती महंगाई का असर कम किया जा सके।

जुलाई 2026 में फिर बढ़ सकता है DA

रिपोर्ट्स के अनुसार जुलाई 2026 के लिए भी कर्मचारियों को 2% से 3% तक DA बढ़ने की उम्मीद है। मार्च 2026 तक AICPI-IW इंडेक्स में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे अगले DA हाइक की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹18,000 है तो 2% DA बढ़ने के बाद हर महीने लगभग ₹360 अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं अगर जुलाई में DA 63% तक पहुंचता है तो कर्मचारियों की सैलरी में और बढ़ोतरी हो सकती है।

8वें वेतन आयोग पर भी नजर

केंद्र सरकार के कर्मचारी अब 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का भी इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने और न्यूनतम बेसिक सैलरी में बड़ा इजाफा करने की मांग रखी है। हालांकि नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में अभी समय लग सकता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *