Post Office Update: पोस्ट ऑफिस की कुछ ऐसी खास स्कीम हैं जो लोगों को मालामाल बनाने का काम करती नजर आती हैं. अगर आप भी किसी खास स्कीम से जुड़कर अमीर बनना चाहते हैं, तो हम फिर आपको बताने जा रहे हैं. आपने पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के बारे में तो सुना ही होगा.
इस स्कीम में आपको एकमुश्त पैसा जमा करना होगा और मैच्योरिटी पर तगड़ा ब्याज सहित मिल जाएगा. इस योजना की खास बात यह है कि योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है।. 5 वर्ष तक आपको लगातार हर महीने ब्याज के रूप में कमाई होती रहेगी. 5 साल पूरे होते ही आपकी पूरी रकम सुरक्षित वापस की जाएगी. स्कीम से जुड़ी जरूरी चीजों को और भी विस्तार से नीचे समझ सकते हैं.
जानिए सिंगल और ज्वाइंट खाते के नियम
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम बहुत ही खास है. अगर आप इस योजना में अकेले अकाउंट ओपन कराते हैं तो मैक्सिमम 9 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आप ज्वाइंट खाता खुलवाते हैं तो आप अपनी पत्नी, पति या परिवार के किसी सदस्य के साथ मिलकर संयुक्त खाता खोलते हैं, तो अधिकतम निवेश की सीमा 15 लाख रुपये तक की गई है. ज्वाइंट अकाउंट में सभी खाताधारकों का निवेश में बराबर का हिस्सा भी माना जाता है.
15 लाख के निवेश पर कितनी होगी इनकम
मौजूदा समय में पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम पर सरकार 7.4 फीसदी सालाना ब्याज प्रोवाइड करा रही है. अब आपको इसके गणित को समझना पड़ेगा और अगर आप ज्वाइंट अकाउंट के जरिए इस स्कीम में मैक्सिमम 15 लाख रुपये का निवेश करेंगे तो हर महीना तगड़ी कमाई होगी.
एकमुश्त 15 लाख रुपये के निवेश पर 7.4 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा. इस हिसाब से हर साल 111,000 रुपये की इनकम हो जाएगी. अगर इसे हर महीने में बांटे तो 9,250 रुपये तक बैठेगी. कुल मिलाकर 15 लाख रुपये जमा करके हर महीने 9250 रुपये की राशि मिलती रहेगी.
समय से पहले निकालें पैसा
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम 5 साल के लिए है. खास बात यह है यह है कि अगर बीच में कभी पैसों की जरूरत पड़ जाती है तो आप इसे समय से पहले भी बंद करा सकते हैं. आपको इसके लिए कुछ पेनल्टी देनी पड़ेगी. अकाउंट ओपन कराने के 1 साल से पहले आप पैसा नहीं निकाल सकते.
अगर आप 1 साल से 3 साल के बीच खाता बंद करते हैं, तो आपकी मूल राशि में से 2% काटकर बाकी पैसा वापस कर दिया जाएगा. वहीं, 3 साल से 5 साल के बीच अकाउंट बंद कराएंगे तो मूल राशि से 1 फीसदी की कटौती होगी.