रेलवे भर्ती 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बिना परीक्षा नौकरी का सुनहरा मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

Saroj kanwar
3 Min Read

रेलवे में नौकरी करना देश के लाखों युवाओं का सपना होता है, क्योंकि इसे न सिर्फ सुरक्षित करियर माना जाता है बल्कि इसमें सम्मान भी मिलता है। इसी बीच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर डिवीजन की ओर से युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिस के 1079 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार तय समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन 19 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 18 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के आधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा धारक इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 115 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी—ओबीसी को 3 साल, SC/ST को 5 साल और दिव्यांग तथा पूर्व सैनिकों को 10 साल की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार होगी।

अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

स्टाइपेंड और ट्रेनिंग

चयनित उम्मीदवारों को एक साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान सरकार के नियमों के अनुसार हर महीने स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को नागपुर डिवीजन या मोतीबाग वर्कशॉप में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।

जरूरी अपडेट

भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी और मेरिट लिस्ट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर विजिट करते रहना चाहिए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *