8th Pay Commission 2026: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल! सामने आई नई अपडेट

Saroj kanwar
1 Min Read

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। हालिया बैठकों और कर्मचारी संगठनों की मांगों के बाद अब वेतन बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर और पेंशन सुधार पर तेजी से काम चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8th Pay Commission का गठन हो चुका है और आयोग ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों से सुझाव लेना शुरू कर दिया है। आयोग को अपनी रिपोर्ट करीब 18 महीनों में सौंपनी है।

कर्मचारी संगठनों ने न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़ाकर ₹69,000 करने, फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने और पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने जैसी मांगें रखी हैं।

हालांकि नई सैलरी लागू होने में 2027 तक का समय लग सकता है, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से एरियर का लाभ मिल सकता है।

सरकार ने फिलहाल DA को बेसिक पे में मर्ज करने पर कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन आयोग वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा कर रहा है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *