Gold Price Today: डॉलर की मजबूती से फिसला सोना, प्रॉफिट बुकिंग ने बढ़ाई गिरावट; जानें आज के ताजा रेट

Saroj kanwar
4 Min Read

देश में सोने की कीमतों में लगातार जारी तेजी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। 16 मई की सुबह गोल्ड रेट में गिरावट दर्ज की गई, जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,58,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे एक दिन पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 3,200 रुपये यानी करीब 1.93 प्रतिशत टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों के मुताबिक मजबूत अमेरिकी डॉलर और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,548.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

देश के बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,44,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई

चेन्नई में सोने की कीमत अन्य शहरों के मुकाबले अधिक बनी हुई है। यहां 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,61,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,47,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,44,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा दाम

शहर22 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)24 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,44,8901,58,050
मुंबई1,44,7401,57,900
अहमदाबाद1,44,7901,57,950
चेन्नई1,47,6401,61,070
कोलकाता1,44,7401,57,900
हैदराबाद1,44,7401,57,900
जयपुर1,44,8901,58,050
भोपाल1,44,7901,57,950
लखनऊ1,44,8901,58,050
चंडीगढ़1,44,8901,58,050

चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। 16 मई की सुबह चांदी का रेट घटकर 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 21,600 रुपये यानी 7.3 प्रतिशत गिरकर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी।

गौरतलब है कि इस साल जनवरी में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 78.21 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतें ग्लोबल मार्केट, डॉलर इंडेक्स और निवेशकों की खरीदारी पर निर्भर करती हैं।

अप्रैल में बढ़ा सोने का आयात

भारत में सोने की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में देश का सोने का आयात 81.69 प्रतिशत बढ़कर 5.62 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वहीं चांदी का आयात भी 157.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 41.1 करोड़ डॉलर रहा।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो सोने का आयात मूल्य के हिसाब से 24 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि मात्रा के लिहाज से आयात 4.76 प्रतिशत घटकर 721.03 टन रहा। दूसरी ओर चांदी का आयात लगभग 150 प्रतिशत बढ़कर 12 अरब डॉलर हो गया, जबकि इसकी मात्रा 42 प्रतिशत बढ़कर 7,334.96 टन दर्ज की गई।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *