Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी हुआ सस्ता, चेक करें आज आपके शहर के नए रेट

Saroj kanwar
3 Min Read

देशभर में शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 10 बजे के आसपास गोल्ड और सिल्वर दोनों के रेट अचानक नीचे आ गए। ताजा अपडेट के मुताबिक सोना 1700 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 11 हजार रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Price Today: सोने के दाम में कितनी गिरावट?

आज सुबह 10:38 बजे के करीब 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 1,60,000 रुपये दर्ज की गई। सोने के भाव में 1,978 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो गोल्ड करीब 1.22 फीसदी तक कमजोर हुआ है।

आज के कारोबार के दौरान सोने ने 1,59,946 रुपये प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,60,992 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ।

Silver Price Today: चांदी हुई बेहद सस्ती

चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 10:30 बजे तक सिल्वर करीब 11,391 रुपये प्रति किलो तक टूट चुकी थी। इसके बाद 1 किलो चांदी का रेट लगभग 2,79,711 रुपये दर्ज किया गया।

आज के कारोबार में चांदी ने 2,79,458 रुपये प्रति किलो का लो और 2,83,219 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया।

आपके शहर में आज का सोना-चांदी भाव

शहर10 ग्राम सोने का भाव1 किलो चांदी का भाव
पटना₹1,59,220₹2,73,600
जयपुर₹1,59,660₹2,74,220
कानपुर₹1,59,720₹2,74,330
लखनऊ₹1,59,720₹2,74,330
भोपाल₹1,59,850₹2,74,550
इंदौर₹1,59,850₹2,74,550
चंडीगढ़₹1,59,680₹2,74,260
रायपुर₹1,59,710₹2,75,230

किस शहर में सबसे सस्ता है सोना-चांदी?

ताजा रेट के मुताबिक पटना में सोना और चांदी दोनों सबसे सस्ते बिक रहे हैं। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,59,220 रुपये है, जबकि 1 किलो चांदी 2,73,600 रुपये में मिल रही है।

वहीं भोपाल और इंदौर में सोने-चांदी के दाम सबसे ज्यादा दर्ज किए गए हैं। इन शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 1,59,850 रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत 2,74,550 रुपये तक पहुंच गई है।

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग की वजह से सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। यही कारण है कि घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेज गिरावट देखने को मिल रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *