Rajdhani Express Fire: राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी, 68 लोगों को बाहर निकाला

Saroj kanwar
2 Min Read

Rajdhani Express Catch Fire: निजामुद्दीन की तरफ जा रही राजधानी एक्सप्रेस एक बड़े आग हादसे का शिकार हो गई. अचानक दो कोच में भीषण आग लग गई, जिसके बाद अफरातफरी मच गई. जैसे-तैसे कर कोच में सवार लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा सका. गनीमत रही कि किसी की जान जाने की खबर अभी तक नहीं मिली. दोनों कोचों की भड़की हुई आग पर काबू पा लिया गया है.

घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस रतलाम से रवाना हुई थी. आग लगने के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा.

फंसे 68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

रविवार तड़के सुबह 5:30 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच ट्रेन के बी-1 कोच में भयंकर आग के बाद भगदड़ मच गई. लपटें देख लोगों की सांसें अटक गईं. गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया.

घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने बिना देरी किए 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे कोचों में शिफ्ट कर दिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया. हालांकि, अब आग पर काबू पा लिया गया है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *