CBSE 12th Result 2026: अगर आपका बच्चा सीबीएसई बोर्ड (CBSE BOARD) की 12वीं कक्षा का परीक्षार्थी है तो फिर रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है. उम्मीद है कि 15 मई तक 12वीं कक्षा का रिजल्ट (12TH RESULT 2026) जारी किया जा सकता है, जिसे लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार भी 12वीं का परीक्षा परिणाम बढ़िया जाने की उम्मीद है.
सीबीएसई बोर्ड (CBSE BOARD 12 RESULT) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं. बोर्ड की ओर से डिजिलॉकर पर भी बड़ा अपडेट जारी कर दिया गया है. हालांकि, रिजल्ट कब जारी होगा, अभी आधिकारिक रूप से किसी तरह से तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.
यहां चेक कर सकते परीक्षा परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in और ऐप पर भी स्कोरकार्ड आसानी से चेक कर सकते हैं. वेबसाइट क्रैश होने पर वैकल्पिक तरीकों से मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा आसानी से मिल जाएगी.
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 उमंग ऐप पर भी उपलब्ध हो सकेगा. सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट डाउनलोड करने के तुरंत बाद उसमें दर्ज हर डिटेल को अच्छी तरह से चेक कर सकते हैं, कोई भी गलती होने पर स्कूल से संपर्क करना पड़ेगा.
12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर करें चेक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं, डायरेक्ट लिंक सीबीएसई की वेबसाइट एवं डिजीलॉकर की वेबसाइट एवं एप पर उपलब्ध रहेगा.नतीजे चेक करने के लिए साइट्स निम्नलिखित हैं। विद्यार्थी cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं,
परिणाम कैसे कर सकते चेक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा. रिजल्ट चेक करने के बाद रोल नंबर/ स्कूल नंबर/ डेट ऑफ बर्थ/ एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी. फिर इसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन होगी. इसके बाद आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकालने का काम कर सकते हैं.
ऐसे भी देखें रिजल्ट
विद्यार्थी आराम से स्मार्टफोन पर उमंग ऐप के जरिए भी सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह ऐप भारत सरकार की तरफ से संचालित है और रिजल्ट के दिन यह स्टेबल विकल्प प्रदान करने का काम किया जा सकता है. यहां ऐप में ‘CBSE’ सर्च करना होगा और अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट देखने की जरूरत पड़ेगी.