Weekly Horoscope : पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल! जानें क्या कहते है इस सप्ताह आपके सितारें

Saroj kanwar
3 Min Read

मेष

अत्यधिक कार्य अनावश्यक तनाव बढ़ाने वाला हो सकता है। लक्ष्य को पाने में कठिनाई होगी। मंगल एवं बुधवार को आय की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार को रुका कार्य पूरा होगा। शनिवार को भी अच्छा दिन रहेगा।

वृषभ

भाग्य के सहयोग के साथ सप्ताह का आरंभ होगा। योजनाएं सफल होंगी। मंगल एवं बुधवार को कार्य की अधिकता होगी। गुरु एवं शुक्रवार भी बेहतर दिन रहेंगे। शनिवार चिंताग्रस्त दिन हो सकता है। सतर्क रहें।


मिथुन

आरंभ में वैचारिक अस्थिरता रहेगी। चंद्र की स्थिति मंगल एवं बुधवार से सुधार करेगी। अनपेक्षित लोगों से सहयोग लेना पड़ेगा। गुरु एवं शुक्रवार को पिता से सहयोग प्राप्त होगा। शनि को धन प्राप्ति का योग है।

कर्क

वित्तीय मामलों में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। मंगल एवं बुध को चिंताएं बढ़ेंगी। निकट के लोग भी दूर जा सकते हैं। गुरु एवं शुक्रवार को भाग्य का साथ मिलेगा। शनिवार व्यस्तता भरा दिन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

सिंह

रवि एवं सोमवार को विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। कार्य में मन नहीं लगेगा। मंगल एवं बुध अच्छे दिन रहेंगे। गुरु एवं शुक्रवार को पुनः समस्याएं आ सकती हैं। शनिवार को राहत भरी दोपहर होगी।

कन्या

संतान से सहयोग प्राप्त होगा। मंगल एवं बुध को ग्रहों का सहयोग उचित सम्मान दिलाएगा। गुरु एवं शुक्रवार को बेहतर समय रहेगा। आय की प्राप्ति होगी। नए लाभकारी संपर्क बनेंगे। शनिवार को संभलकर रहें।


तुला

उतार-चढ़ाव भरा समय रह सकता है। मंगल एवं बुधवार को जीत की ओर अग्रसर होंगे। गुरु एवं शुक्रवार को विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। शनिवार की सुबह के बाद से समय अच्छा हो जाएगा।

वृश्चिक

पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। मंगल एवं बुधवार को घरेलू मामलों में परेशानी आएगी। गुरु एवं शुकवार को परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। शनिवार को तनाव रह सकता है।

धनु

द्वितीय चंद्रमा खुशियां लाएगा। संघर्ष की समाप्ति होगी। मंगल एवं बुधवार को भी समय पक्ष का रहेगा। भाई भी सहयोग करेंगे एवं आय भी बेहतर बनी रहेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को मामूली तनाव रह सकता है।

मकर

चंद्र के गोचर से अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। मंगल एवं बुधवार को स्थाई संपत्ति से लाभ के आसार बनेंगे। गुरु एवं शुक्रवार को कार्यों से सभी को आकर्षित करने में सफल होंगे। शनिवार को चिंता रह सकती है।

कुंभ

द्वादश चंद्र सप्ताह के आरंभ में कठिनाई उत्पन्न कर सकता है। मंगल एवं बुधवार को कार्यों में गति आएगी। गुरु एवं शुक्रवार को सहयोग मिलेगा। आय बढ़ेगी एवं चिंताएं समाप्त होंगी। शनिवार भी अच्छा दिन रहेगा।

मीन

आरंभ अच्छा रहेगा। मंगल एवं बुधवार को जमा पूंजी से अत्यधिक खर्च से चिंता होगी। गुरुवार एवं शुक्रवार को पूर्व की सामान्य स्थिति वापस पा लेंगे। शनिवार को आय बढ़ेगी एवं परिवार का साथ प्राप्त होगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *