Post Office FD : पोस्ट ऑफिस में 2 लाख जमा करने पर 1 साल में कितना मिलेगा रिटर्न, समझें कैलकुलेशन

Saroj kanwar
4 Min Read

Post Office FD : पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम सुरक्षित निवेश के साथ तय रिटर्न का भरोसा देती है। अगर आप इसमें 1 साल के लिए 2 लाख रुपये जमा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि मौजूदा ब्याज दर पर आपको कितना रिटर्न मिलेगा… चलिए आइए नीचे खबर में आसान कैलकुलेशन से पूरा हिसाब समझते हैं-

HR Breaking News, Digital Desk- (Post Office Saving Schemes) बचत योजनाओं में बेहतर रिटर्न के मामले में पोस्ट ऑफिस की स्कीमें आज देश के बड़े-बड़े बैंकों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। पोस्ट ऑफिस में सामान्य सेविंग अकाउंट (saving account) के साथ-साथ टीडी, आरडी (RD), एमआईएस, एससीएसएस और पीपीएफ (PPF) जैसी कई सुरक्षित निवेश योजनाएं उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक है पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम, जो बैंक एफडी की तरह तय समय पर गारंटीड ब्याज के साथ पूरा पैसा लौटाती है।

पोस्ट ऑफिस के कई ग्राहक डाकघर में एफडी (FD in post office) के नाम से ही टीडी खाता खुलवाते हैं। दरअसल, पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम कामकाज में पूरी तरह बैंक एफडी जैसी ही होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर आप पोस्ट ऑफिस की 12 महीने की टीडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करते हैं, तो तय अवधि पूरी होने पर आपको कितना ब्याज मिलेगा।

पोस्ट ऑफिस में कितनी अवधि के लिए खुलते हैं टीडी खाते-

पोस्ट ऑफिस में आप 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं, जिसे डाकघर में टीडी (टाइम डिपॉजिट) कहा जाता है। पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में निवेश किया गया पैसा पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि ये योजनाएं सीधे India Post के जरिए संचालित होती हैं और Government of India के नियंत्रण में होती हैं। वर्तमान में डाकघर 1 साल की टीडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल की टीडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की टीडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत तक का आकर्षक ब्याज दे रहा है।

2 लाख रुपये निवेश करने पर कितनी होगी ब्याज से कमाई-

अगर आप डाकघर की 12 महीने की टीडी स्कीम (TD Scheme) में 2,00,000 रुपये जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कुल 2,14,161 रुपये मिलेंगे। इसमें 14,161 रुपये ब्याज के रूप में शामिल होंगे। फिलहाल India Post 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है, जो कई बड़े बैंकों की एफडी दरों से ज्यादा है।

यह भी ध्यान देने वाली बात है कि पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम (Post Office TD Scheme) में सभी आयु वर्ग के निवेशकों को समान ब्याज मिलता है। वहीं, बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले करीब 0.50 प्रतिशत तक अतिरिक्त ब्याज का लाभ दिया जाता है। कुछ बैंक 80 वर्ष से अधिक उम्र के ग्राहकों के लिए इससे भी ज्यादा ब्याज दर ऑफर करते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *